केंद्रीय पूर्व गृह राज्य मंत्री सुबोधकांत सहाय को बांकेबिहारी का प्रसाद देते गोपी गोस्वामी
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुबोधकांत सहाय ने रविवार को ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन कर पूजा की। मंदिर के सेवायत गोपी गोस्वामी एवं श्रीनाथ गोस्वामी ने उन्हें प्रसादी पटुका, माला और भोग प्रसाद प्रदान किया।
कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय ने कहा कि कांग्रेस कश्मीर को नया राज्य बनाना चाह रही थी। कांग्रेस अनुच्छेद 370 हटाने का विरोध नहीं कर रही है। कांग्रेस उसके तरीके का विरोध कर रही है।
जिस तरह से कश्मीर के लोगों की जुबान बंद कर सफलता का ढिंढोरा पीट रहे हैं। आरएसएस के राजनीकि एजेंडा को पूरा करके देश को कह रहे हैं कि बहुत बड़ा कार्य कर दिया।