फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजबहा की पटरी टूटने से फसलें जलमग्न, किसान परेशान

विज्ञापन
किरावली के गाँव कुकथला में आगरा राजवाह ओवर फ्लो होने से टूटने पर किसान काशीराम ,दीवानसिह के मकान ? - फोटो : Agra Dehat
विज्ञापन
किरावली। आगरा रजबहा की पटरी बुधवार की सुबह करीब आठ बजे कुकथला गांव के समीप टूट गई। इससे आसपास के खेतों की गेहूं, आलू, सरसों और सब्जी की फसलें डूब गईं। देवी मंदिर के समीप तालाब और रास्ता लबालब हो गया। दो किसानों के घरों तक पानी पहुंच गया। सूचना पर सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता कर्मचारियों के साथ पहुंचे और पटरी की मरम्मत कराई।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि कुकथला गांव के समीप पुलिया के नीचे पाइपें लगी हैं। इसमें कचरा भर जाने के कारण रजबहा ओवरफ्लो हुआ। जिसके कारण पटरी टूट गई।
इससे बाबूलाल शर्मा की तीन बीघा, गंगाराम की दो बीघा, गीतम, दरियाव सिंह की चार-चार बीघा, प्रीतम सिंह की तीन बीघा, सोबरन सिंह, लोहरे की दो-दो बीघा, घनश्याम की डेढ़ बीघा, रविंद्र सिंह, नारायन सिंह की एक-एक बीघा, गया प्रसाद, भूदेव, चंद्रभान की डेढ़-डेढ़ बीघा, ज्योति प्रसाद शर्मा, गंगाराम शर्मा की दो-दो बीघा खेत की गेहूं, सरसों व आलू की फसलें डूब गईं।
वहीं किसान दीवान सिंह, काशी राम के मकान तक पानी पहुंच गया। सूचना पर एसडीएम किरावली ने सिंचाई विभाग के अभियंता को मौके पर भेजा। सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता नाहर सिंह ने बताया कि पाइप में कचरे के कारण रजबहा ओवरफ्लो होने से पटरी कटी थी, जिसकी मरम्मत करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें