फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मगरमच्छ से भिड़ गया युवक: चंबल नदी में हुई खूनी भिड़ंत, फिर जो हुआ...यकीन करना है मुश्किल

Wed, 14 May 2025 07:59 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

चंबल नदी में युवक और मगरमच्छ के बीच खौफनाक भिड़ंत का दृश्य देख लोग कांप गए। युवक ने हिम्मत नहीं हारी। मगरमच्छ से लड़कर खुद की जान बचाई और नदी से बाहर निकल आया। 
 
विज्ञापन
मगरमच्छ से भिड़ गया युवक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंबल नदी के कैंजरा घाट पर नहाते समय गौंसिली गांव के 18 साल के करन को मगरमच्छ नदी के गहरे पानी में खींच ले गया। युवक ने मगरमच्छ से लड़ कर जान बचाई। इस दौरान बांह और सिर जख्मी हो गया।
विज्ञापन



 

नहाने गया था युवक
घाट पर मंगलवार की सुबह 9 बजे युवक नहा रहे थे। इस दौरान धारा सिंह के बेटे करन के सिर पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक करन बचने के लिए भागने लगा। मगरमच्छ ने छलांग लगा कर करन की बांह को जबड़े में जकड़ लिया। वह खींच कर गहरे पानी में ले जाने लगा। करन ने हिम्मत नहीं हारी। वह मगरमच्छ से जूझने लगा। घाट पर मौजूद लोगों की मदद से जान बच सकी। हमले में बांह और सिर जख्मी हुआ है। परिजन करन को निजी अस्पताल में ले गए हैं।

 

कैंजरा घाट पर हुआ हमला
बाह के रेंजर उदय प्रताप सिंह ने बताया कि मगरमच्छ के हमले की सूचना पर टीम मौके पर भेजी थी। हमला कैंजरा घाट पर मध्य प्रदेश के छोर पर हुआ है।

 

नेस्ट में नुकसान के अंदेशे से हमला करते हैं मगरमच्छ
पिछले महीने चंबल में मगरमच्छ की नेस्टिंग हुई थी। अगले माह से हैचिंग है। उदय प्रताप सिंह के मुताबिक नेस्टिंग के बाद घोंसलों के नजदीक मानवीय गतिविधि से मगरमच्छ को अंडोंं की सुरक्षा पर खतरे का अहसास होने लगता है। इससे यह हमलावर हो जाते हैं। बाह रेंज के 40 गांवों में अलर्ट जारी किया जा चुका है। लापरवाही जानलेवा हो सकती है।

 
विज्ञापन

पहले भी हो चुके हैं हादसे
28 मार्च: विंडवा के करण वृद्धा के अंतिम संस्कार के बाद चंबल में नहा रहे थे। मगरमच्छ गहरे पानी में खींच ले गया। शव नहीं मिला।
25 अप्रैल: हरपुरा गांव के रामवीर सिंह को बकरियों को पानी पिलाते समय मगरमच्छ नदी के पानी में खींच ले गया। शव नहीं मिल सका।
27 अप्रैल: गौंसिली गांव के धन सिंह चंबल नदी में बकरियों को पानी पिला रहे थे। इसी दौरान मगरमच्छ बकरी को पानी में खींच ले गया।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें