फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शातिर सुशीया पर है पांच जिलों में 23 आपराधिक मामले

विज्ञापन
कासगंज में सहावर-अमांपुर मार्ग पर खितौली पुलिया के निकट हुई मुठभेड़ के बाद मौक पर पड़ा बदमाश का त? - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। बदमाश सुशीया उर्फ ईदल एक शातिर किस्म का बदमाश है। इसके विरुद्ध जनपद कासगंज, आगरा, हाथरस, अलीगढ़ और एटा के थानों में कुल 23 अभियोग पंजीकृत है। इसमें से 12 अभियोगों में फरार चल रहा था। उसके द्वारा वर्ष 2016 में थाना सिकंदराराऊ हाथरस पर पुलिस कर्मियों पर हमला किया था। इसमें एक सिपाही को गोली मारी थी और एक सिपाही को सरिया मारकर घायल किया था। इस अपराध में भी थाना सिकंदराराऊ जनपद हाथरस पर अभियोग पंजीकृत है। वर्तमान में जनपद आगरा के थाना बरहन पर पंजीकृत मामलों में फरार और वांछित चल रहा था। उसके विरुद्ध 12 मई 2021 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आगरा द्वारा 25000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। अभियुक्त के विरुद्ध थाना सहावर पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है ।
विज्ञापन

इस टीम से हुई मुठभेड़
कासगंज। बदमाशों से मुठभेड़ के दौरान पुलिस टीम में निरीक्षक छोटेलाल प्रभारी एसओजी, सहावर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह, सर्विलांस प्रभारी मुकेश कुमार, थाना सहावर उपनिरीक्षक आदित्य दीक्षित, स्वॉट टीम उपनिरीक्षक विनय शर्मा, थाना सहावर हैड कांस्टेबल पुष्पेंद्र, हेड कांस्टेबल सोरोंजी थाना शीलेश, सर्विलांस टीम के कांस्टेबल दिनेश रावत, गिर्राज, कांस्टेबल थाना सहावर पुष्पेंद्र, इंदल सिंह, एसओजी कांस्टेबल कुंवर पाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें