एत्मादपुर और खेरागढ़ में एक-एक महिला प्रत्याशी ने पर्चा भरा है। इससे पहले 2017 के चुनाव में जिले की नौ सीटों पर 166 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था जिनमें 21 महिलाएं थीं। 2002 में हुए चुनाव में नौ सीटों पर 168 नामांकन हुए थे जिनमें 13 महिलाएं थीं।
इनके विरुद्ध दर्ज हैं मुकदमे
- भाजपा: फतेहपुर सीकरी से चौ. बाबूलाल, दक्षिण से योगेंद्र उपाध्याय, खेरागढ़ से भगवान सिंह कुशवाह, एत्मादपुर से डॉ. धर्मपाल सिंह।
- सपा रालोद: फतेहपुर सीकरी से ब्रजेश चाहर, बाह से मधुसूदन शर्मा, खेरागढ़ से रौतान सिंह, उत्तर से ज्ञानेंद्र गौतम, ग्रामीण से महेश जाटव।
- कांग्रेस: आगरा ग्रामीण से उपेंद्र सिंह, आगरा उत्तर से विनोद बंसल, आगरा दक्षिण से अनुज शर्मा, खेरागढ़ से रामनाथ सिकरवार, बाह से मनोज दीक्षित।
- बसपा: एत्मादपुर से प्रबल प्रताप सिंह।
- आप: आगरा दक्षिण से रमजानी।