ग्राम नगला कंचन के समीप रास्ते में घात लगाए बैठे बदमाशों ने उनकी बाइक रोक ली। बाइक रुकते ही बदमाशों ने अनूप पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया और उसकी निर्मम हत्या कर दी। वहीं बहनोई बृजमोहन को पीटकर बेसुध कर दिया।
बृजमोहन को मरा समझ बदमाश मौके से फरार हो गए। रात तकरीबन एक बजे बृजमोहन को होश आया। उसने परिवार के लोगों को घटना की सूचना दी। अनूप की हत्या होने की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
बृजमोहन की हालत गंभीर है। जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। परिजनों ने बताया कि तीन चार दिन पहले उनकी कुछ लोगों से लड़ाई हुई थी और थाने में यह मामला पहुंचा था। फिलहाल परिवार के लोगों ने तहरीर नहीं दी है।
एसपी अजय शंकर राय ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज होगा। हत्यारों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।