फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवर ने पहले पिलाई नशीली कोल्डड्रिंक, फिर भाभी के साथ किया ये सब

Mon, 28 Aug 2017 02:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
आगरा के थाना न्यू आगरा क्षेत्र में रिश्ते का देवर छह महीने से भाभी का यौन शोषण कर रहा था। मोबाइल से क्लिपिंग बनाकर ब्लैकमेल भी करने लगा। जब अधिक रुपयों की मांग पूरी न हुई तो क्लिपिंग अपने दोस्तों के मोबाइल पर भेज दी। रविवार को पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

 
आरोपी देवर पीड़िता के पड़ोस में रहता है। छह महीने पहले वह घर में आया था। आरोप है कि उसने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। अर्धबेहोशी की हालत में दुष्कर्म किया और मोबाइल से अश्लील क्लिपिंग बना ली। होश में आने पर विरोध जताया तो क्लिपिंग दिखाकर बदनाम करने की धमकी देने लगा। 

इसके बाद उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। पिछले दिनों रुपयों की मांग शुरू कर दी। महिला ने अपने जेवर दे दिए। इस पर नहीं माना। उसने ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। क्लीपिंग अपने दोस्तों को भेज दी। 
विज्ञापन


इसकी जानकारी परिवारीजनों को हो गई। पति ने उससे शिकायत की तो मारपीट करने लगा। इंस्पेक्टर थाना न्यू आगरा का कहना है कि दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें