फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: जवाहरबाग के पास महिला की निर्मम हत्या, हत्यारे ने पहचान मिटाने को कुचला चेहरा

Sat, 31 Aug 2019 10:37 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा में अपराधिक घटनाएं थम नहीं रही हैं। शनिवार की सुबह अलग-अलग जगहों पर दो शव मिलने से सनसनी फैल गई। इनमें एक शव महिला है, जिसकी निर्मम हत्या की गई है। वहीं युवक का शव सड़क किनारे पेड़ पर लटका मिला। 
विज्ञापन


थाना सदर बाजार क्षेत्र में जवाहरबाग के पास खून से लथपथ महिला का शव झाड़ियों में पड़ा मिला। महिला का चेहरा किसी भारी चीज से कुचला गया है। गले और पीठ पर चाकू के कई वार किए गए हैं। महिला की अभी पहचान नहीं हो सकी है। 

सूचना मिलते ही थाना पुलिस के साथ आला अफसर मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल पर छानबीन की। आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  

ये भी पढ़ें: युवतियों से डेटिंग का झांसा देकर लोगों से डेढ़ करोड़ ठगे, बीहड़ में बनाईं कोठियां, दो गिरफ्तार

उधर, रेलवे जंक्शन के माल गोदाम की सर्विस रोड किनारे एक पेड़ पर युवक का शव फंदे से लटका मिला। उसके पैर जमीन से लग रहे थे। युवक कौन है, कहां का रहने वाला था ? आत्महत्या है या हत्या, इन सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें