फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में शटर की खूंटी से लटका मिला महिला का शव, चेहरे पर चोट के निशान

Tue, 15 Sep 2020 10:36 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
मुन्नी देवी, (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के खंदौली क्षेत्र के ग्राम जेके नगर नंदलालपुर में मंगलवार की सुबह विधवा महिला मुन्नी बेगम (35) का शव घर के अंदर कमरे में लगे शटर के ऊपर खूंटी से लटका मिला। चेहरे पर चोट के निशान थे। मुन्नी की बेटियों ने बताया की सोमवार रात को दो लोग घर आए थे और मां को अपने साथ जबरन ले गए थे।  इसके बाद हत्या कर शव को उसी के दुपट्टे से लटकाकर चले गए।
विज्ञापन


मुन्नी बेगम बेटी कूकी (3), हरजाना (5) और नजराना (8) के साथ जेके नगर नंदलालपुर में रहती थी। पति जान मोहम्मद की तीन साल पहले सड़क हादसे में मौत होने के बाद वह कोल्ड स्टोर में मजदूरी कर बच्चों का पालन पोषण कर रही थी। हरजाना ने बताया की सोमवार की रात वह अपनी बड़ी बहन नजराना के साथ छत पर सो रही थी और मां छोटी बहन कूकी के साथ नीचे कमरे में थी।


ये भी पढ़ें- टैंकर में छिपाकर ओडिशा से लाए 505 किलो गांजा, ब्रज में होना था सप्लाई, तीन तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन


रात एक बजे दो लोग घर पर आए थे और मां को साथ ले गए थे। मां शोर न मचाए इसलिए मुंह को दबा रखा था। कुछ देर बाद दोनों युवक मां को फिर घर ले आए लेकिन मां कुछ बोल नहीं रही थी। युवकों ने कमरे से मां का दुपट्टा निकाला और फंदा लगाकर शटर के ऊपर खूंटी पर लटका दिया।
विज्ञापन

यह देखकर वह डर गई। और पड़ोस की छत पर सो रहे अपने चाचा कासिम के पास जाकर सो गई। सुबह बस्ती के लोगों ने मां का शव खूंटी से लटका देखा। उन्होंने पुलिस को फोन किया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगी तस्वीर
थाना प्रभारी अरविंद कुमार का कहना है कि महिला की जीभ बाहर निकल रही थी जो की आत्महत्या की तरफ इशारा करती है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा हत्या है या आत्महत्या।

'ये तस्वीर कातिल की है' 
पुलिस ने मुन्नी के मोबाइल से फोटो बेटियों को दिखाए। एक फोटो पर बेटियों ने कहा कि यह फोटो कातिल की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें