फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायके में रह रही महिला की हत्या, परिजनों ने दी सूचना फिर हुए फरार, भाई पर शक

Sat, 12 May 2018 01:17 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के फिरोजाबाद जिले में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव घर में ही मिला। परिजन घर से फरार हैं और पुलिस को उसके भाई पर शक है। 
विज्ञापन


जसराना थाना क्षेत्र के जाजूमई गांव निवासी महिला रेनू की तीन वर्ष पहले नारखी क्षेत्र में शादी हुई थी। शादी के एक माह के बाद से वह अपने ससुराल से मायके आ गई। 

तभी से वह यहीं रह रही थी। पुलिस के मुताबिक इसको लेकर महिला की उसके भाई से अनबन रहती थी। तीन दिनों पहले भाई ने उसकी जमकर पिटाई की थी। 
विज्ञापन

जिसके बाद डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंची थी। हालांकि समझौते के बाद मामला रफा-दफा हो गया था। शनिवार को सुबह पुलिस को हत्या की सूचना उसकी मां ने दी। 

इसके बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो सभी मौके से फरार थे। महिला को सिर और सीने में गोली मारी गई। पुलिस को हत्या का शक उसके भाई पर है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें