फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे में बंदकर गर्भवती देवरानी की निर्मम हत्या, आरोपी जेठानी ने भी खुद को मारा चाकू

Thu, 25 Apr 2019 02:36 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
मृतक महिला दुर्गेश का फाइल फोटो
विज्ञापन
आगरा के थाना रकाबगंज क्षेत्र में गुरुवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक महिला ने अपनी गर्भवती देवरानी की हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद को भी चाकू मार लिया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  
विज्ञापन


घटना थाना रकाबगंज के मोहल्ला मोहनपुरा की है। बताया जाता है कि शालिनी पत्नी निशांत का देवरानी दुर्गेश पत्नी प्रशांत से विवाद हुआ था। गुरुवार दोपहर को शालिनी ने 8 माह की गर्भवती दुर्गेश को कमरे में बंद कर लिया। इसके बाद चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी।

वारदात को अंजाम देने के बाद शालिनी ने अपने पेट में भी चाकू मार लिया। जानकारी होने पर परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी महिला को घायल अवस्था में अस्पताल लेकर आई, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। 
विज्ञापन


बताया जाता है कि शालिनी ने अपनी देवरानी दुर्गेश को बेड पर पटक दिया। इसके बाद उसका गला काटा। गर्भवती होने के कारण दुर्गेश अपना बचाव नहीं कर सकी। दोनों में किस बात को लेकर विवाद हुआ, इसका अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें