फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहब्बत में इंतकामः प्रेमी ने प्रेमिका को भाई के सामने मारी गोली

Wed, 05 Jul 2017 08:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
मैनपुरी में थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव सलैमपुर पड़ीना निवासी नवविवाहिता को उसके प्रेमी ने मौत के घाट उतार दिया। बताया गया है कि एक माह पहले वह आरोपी के साथ घर से चली गई थी। बुधवार को जब महिला का भाई उसे ससुराल छोड़ने जा रहा था तो उसके प्रेमी ने दो साथियों के साथ गोली मारकर महिला की हत्या कर दी। मामले में मृतका के पिता ने लूट की तहरीर भी दी लेकिन पुलिस लूट की घटना से इंकार कर रही है।
विज्ञापन


बताया गया है कि थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव सलैमपुर पड़ीना निवासी पूजा के प्रेम संबंध गांव निवासी आरोपी गट्ठन के साथ थे। जब यह बात परिवारीजनों को पता चली तो उन्होने उसकी शादी थाना कोतवाली क्षेत्र के गोला बाजार निवासी पवन के साथ फरवरी 2017 में कर दी थी। यह बात गट्ठन को नागवार गुजरी और वह लगातार पूजा पर निगाह बनाए रहा। 

एक माह पूर्व मौका मिलते ही दोनों घर से भाग गए। करीब पांच छह दिन बाद पुलिस ने पूजा को पकड़ लिया। उसे घरवालों की सुपुदर्गी में दे दिया गया। बहू के दूसरे युवक के साथ चले जाने की बात जानकार ससुरालीजन भी हैरान रह गए। कुछ दिनों बाद मामला शांत हुआ तो बुधवार दोपहर को भाई पूजा को छोड़ने ससुराल गोलाबाजार जा रहा था। 
विज्ञापन


आरोप है कि रास्ते में प्रेमी गट्ठन व उसके दो साथियों ने बाइक को रोक कर पूजा को गोली मार दी। उसके भाई के साथ भी मारपीट की। आरोप है कि आरोपी व उसके साथी महिला के पहने हुए जेवर आदि भी लूटकर ले गए। मृतका के पिता की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्रेमी गट्ठन व दो साथियों के विरुद्ध हत्या व लूट की धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।

सीओ सिटी राजेश चौधरी ने बताया कि मृतका एक माह पूर्व घर से प्रेमी के संग चली गई थी। हत्या के पीछे क्या वजह रही इसकी जांच की जा रही है। सभी तथ्यों की गहनता से जांच की जा रही है। मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रहीं हैं। 
विज्ञापन

आनर किलिंग का भी शक

HONOR KILLING
गांव सलैमपुर पड़ीना में हुई घटना को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं हैं। दबी जुबान से ग्रामीण भाई पर ही हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे हैं। विवाहिता शादी के बाद घर से प्रेमी संग चली गई थी। इससे घर वाले भी उससे बेहद नाराज थे। हो सकता है कि भाई ने उसकी हत्या की हो। ग्रामीणों की मानें तो यह आनर किलिंग भी हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें