फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: 60 वर्षीय महिला की हत्या कर शव सड़क किनारे फेंका, नहीं हो पाई शिनाख्त

Tue, 15 Dec 2020 12:13 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंचे एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में सोमवार सुबह 60 वर्षीय महिला की हत्या कर शव सड़क किनारे फेंक दिया गया। महिला के सिर में गहरी चोट के निशान थे। हत्या सिर पर प्रहार कर की गई थी। शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटों के निशान थे। पुलिस ने फोटो की मदद से आसपास के गांव में शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवाया गया है। 

विज्ञापन


एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि गांव बाबरपुर में सड़क किनारे एक महिला का शव पड़ा था। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। महिला के सिर से खून निकल रहा था। उसके सिर में पीछे की तरफ चोट का निशान था। इससे आशंका है कि उसके सिर में भारी वस्तु से प्रहार किया गया। इसके बाद शव को यहां लाकर फेंका गया है।


60 वर्ष उम्र, गुलाबी सूट पहने थी 
थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार के मुताबिक, महिला की उम्र तकरीबन 60 वर्ष है। वह गुलाबी रंग का सलवार सूट पहने है। महिला की शिनाख्त के लिए पुलिस आसपास के गांव में गई। मगर, कोई पहचान नहीं सका है। 
विज्ञापन


मृतक महिला के शव का फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है, जिससे पहचान हो सके। पुलिस टीम को भी लगाया गया है। उधर, लोगों ने बताया कि बाबरपुर में पहले भी शव मिल चुके हैं। यह शहर का बाहरी इलाका है। हत्या के बाद यहां शव फेंके जाते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें