आगरा के शमशाबाद रोड की रहने वाली एक युवती ने अपने दोस्त पर आरोप लगाया है कि उसने उसे प्यार में धोखा दिया और फिर उसका यौन शोषण किया। उसे बेहोश कर दोस्तों को सौंप दिया। इसके बाद उसे बेहोशी की हालत में शहर के एक हास्पिटल में ले जाया गया।
वहां उसके अंडाणू बेचे गए। युवती ने इसकी शिकायत एसपी सिटी से की। उन्होंने ताजगंज थाना प्रभारी निरीक्षक को जांच के निर्देश दिए हैं। युवती का मेडिकल परीक्षण शनिवार को होगा।
25 वर्षीय युवती शुक्रवार को महिला शांति सेना की कुंदनिका शर्मा और वत्सला प्रभाकर केपास पहुंची। कुंदनिका शर्मा ने एसपी सिटी कुंवर अनुपम सिंह को पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि युवती की शादी गुरुग्राम में हुई थी। शादी से पहले उसके ताजगंज क्षेत्र के एक युवक से प्रेम संबंध थे।
वह नहीं जानती थी कि युवक धोखेबाज है। उस युवक ने उसके पति को फोन किया और अपने संबंधों की जानकारी दी। युवती को उसके पति ने मायके भेज दिया। इसकेबाद रिश्ता तोड़ लिया। प्रेमी की बातों में आकर युवती ने पहले पति को छोड़ा और फिर परिवार को।