आगरा के शाहगंज की पॉश कॉलोनी पांडव नगर में रविवार की रात एक कारोबारी की पत्नी और दो बेटियां के शव बाथरूम में मिले। बाथरूम का गेट अंदर से बंद था। इसे तोड़कर शव बाहर निकाले गए। मौत की वजह दम घुटना मानी जा रही है। हालांकि पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। गीजर की गैस लीक हो गई थी।
रोहित धूपड़ की जयपुर हाउस में ललित गार्मेंट्स के नाम से दुकान है। पास में ही उनके पापा डॉ. नवीन धूपड़ का दवाखाना है। रोहित दुकान पर थे। नवीन और उनकी पत्नी विमल दवाखाने पर थे। पत्नी रितु (38) और दो बेटियां कायरा (3), सचिका (6) घर में थीं।
शाम सात बजे रितू को उनकी मां राजारानी ने फोन किया तो यह नहीं उठा। रितू का मायका करहल में है। राजारानी ने दामाद रोहित को बताया कि रितू का फोन नहीं उठ रहा। रोहित ने पड़ोस में महिला से कहा कि वहां जाकर देखा।