राजपाल और गणेश समर्थकों के बीच चल रहे चले टकराव को देखते हुए पुलिस ने अब सख्ती करने का फैसला लिया है। अधिकारियों ने साफ कह दिया है कि जो भी पक्ष कानून हाथ मे ले, उसे कड़ा सबक सिखाया जाए। अगर कहीं बवाल हो तो लाठीचार्ज में देरी न की जाए। सबसे ज्यादा तनाव कुआंखेड़ा में बताया गया है। यहां तीन स्थानों पर पुलिस-पीएसी तैनात की गई है। बुधवार रात को एडीएम सिटी राजेश कुमार श्रीवास्तव और एसपी सिटी आरके सिंह हालात का जायजा लेने पहुंचे। ग्रामीणों से भी बात की गई। वहीं गुरुवार को गांव में सन्नाटा पसरा रहा। लोग घरों से कम ही बाहर निकले।
पुराना विवाद भी
गांव के बुजुर्गों का कहना है कि एक पक्ष का वोट प्रतिशत काफी कम रहा है। इस कारण विवाद की स्थिति पैदा हुई है। हालांकि बंटी औैर डीपी यादव एक ही खानदान के हैं। उनमें पुराना विवाद भी चल रहा है।
खुफिया पुलिस भी चौकस
बरौली अहीर, बगदा, बुढ़ाना, करबना और कुआंखेड़ा में तनाव की स्थिति को देखते हुए खास सतर्कता के निर्देश दिए गए हैं। एलआईयू भी नजर बनाए हुए है। इन गांवों में भी पुलिस लगाई गई है।