फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्म प्रमाणपत्र के लिए ग्राम सचिव ने मांगे थे 10 हजार, फंस गया विजिलेंस के जाल में

Thu, 21 Sep 2017 05:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
bribe
विज्ञापन
मथुरा में तीन बच्चों के जन्म प्रमाणपत्र बनाने के लिए 10 हजार की घूस ले रहे ग्राम पंचायत अधिकारी को रंगे हाथों दबोच लिया गया। विजिलेंस की टीम ने गुरुवार को उसे गिरफ्तार किया। विजिलेंस की इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया। नौहझील थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।
विज्ञापन


बताया गया है कि मथुरा के नौहझील के गांव ईखू निवासी प्रेम नारायण को अपने तीन बच्चों ललित शर्मा, रुचि शर्मा और साक्षी शर्मा के जन्म प्रमाणपत्र बनवाने थे। प्रेम नारायण ने इसके लिए 9 अगस्त को नौहझील ब्लाक में अर्जी लगाई थी। प्रेम नारायण ब्लाक के चक्कर लगाता रहा मगर प्रमाणपत्र नहीं बने। 

आरोप है कि ग्राम पंचायत अधिकारी तुलाराम ने प्रमाणपत्र बनाने के लिए 15 हजार की रिश्वत मांगी थी। जब प्रेम नारायण ने रिश्वत देने से इंकार किया तो कह दिया गया कि प्रमाण पत्र नहीं बनेंगे। परेशान होकर उसने विजिलेंस में अपनी शिकायत दर्ज कराई। विजिलेंस की टीम ने ग्राम पंचायत अधिकारी को रंगे हाथ धर दबोचने के लिए पूरा प्लान बना लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे फंसा जाल में

प्रेम नारायण को ग्राम पंचायत अधिकारी तुलाराम के पास भेजा गया और 10 हजार में सौदा तय कर दिया गया। गुरुवार को प्रेम नारायण 10 हजार रुपये लेकर ग्राम पंचायत अधिकारी तुलाराम के पास पहुंचा और उसे 10 हजार रुपये दे दिए। जैसे ही उसने रिश्वत की रकम पकड़ी उसे विजिलेंस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। 

नोटों पर कलर लगाया गया था जो उसकी उंगलियों पर मिल गया है। एसपी विजिलेंस आनंद कुमार ने बताया कि नौहझील थाने में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी को जेल भेजा जा रहा है। विजिलेंस की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें