फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में सोते दूध विक्रेता  की गोली मारकर हत्या 

Thu, 05 May 2016 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
विज्ञापन
सदर के सोहल्ला की घटना, चारपाई पर मिला शव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सोहल्ला में मंगलवार रात को घर में सोते दूध विक्रेता सतीश चंद यादव (45) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह चारपाई पर खून से लथपथ उसका शव मिलने पर जानकारी हुई। घरवालों ने रंजिश से इनकार किया है। अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

सतीश पुत्र अजय सिंह घर के पिछले हिस्से में बने भैंस के बाड़े में चारपाई पर सो रहा था। उसकी पत्नी गोपी, तीन बेटियां खुशबू, गुलशन, प्राची और बेटा मनीष कमरे मेें सो रहे थे। बुधवार सुबह छह बजे एक दूधिया बाड़े में आया। उसने आवाज लगाई लेकिन कोई जवाब नहीं आया। चारपाई के नीचे खून देखकर उसे शक हुआ। दूधिया ने इसकी जानकारी घरवालों को दी। सतीश की कनपटी के पास गोली मारकर हत्या की गई थी। हत्या की जानकारी पर भीड़ लग गई। पुलिस भी आ गई। मृतक के भाई रमेश चंद ने अज्ञात में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। हत्या के पीछे के कारणों का पता कर रहे हैं। हत्या कब की गई, इसके बारे में घरवालों को पता नहीं चल सका। सतीश अकेला कमाने वाला था। उसके पास एक ही भैंस है। वह दूध बेचने के साथ ही खेत पर मजदूरी भी करता था।

सतीश की हत्या किसी नुकीली वस्तु से प्रहार करके की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली लगने की पुष्टि नहीं हुई है। हत्या में किसी जानकार का हाथ हो सकता है। कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

असीम चौधरी, सीओ सदर 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें