फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुरा में गोकशी पर हंगामा

Tue, 23 Aug 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
गाोकसी - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
सुल्तानपुरा में रविवार रात गोकश घर के बाहर से गाय खोलकर ले गए। लोगों का आरोप है कि 50 मीटर दूरी पर ही गोकशी कर दी गई। एक खेत में मांस मिलने पर लोग भड़क गए और हंगामा करने लगे। पुलिस ने लोगों को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

सुल्तानपुरा निवासी नेकराम की दो गाय थीं। वह गायों को घर के बाहर ही खेत में बांधकर रखते थे। रविवार रात तकरीबन तीन बजे एक गाय को गोकश खोलकर ले गए। उसे खेत से 50 मीटर दूर ले जाकर काट दिया। उधर, सुबह क्षेत्र के नेम सिंह ने खेत में खून और मांस पड़ा देखा। कुछ ही देर में घटना की जानकारी पर लोग जुट गए। लोगों ने हंगामा किया। घर के बाहर गोकशी पर लोग भड़क गए। सूचना पर थाना सदर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर सभी को शांत किया। इंस्पेक्टर सदर ने बताया कि गोकशी के मामले में अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया गया है। घटनास्थल पर मिले मांस को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें