फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पुलिस कर्मी ने कर लिया सरकारी जमीन पर कब्जा, नोटिस के बाद भी रातोंरात खड़ी कर दी दीवार; FIR के आदेश

Wed, 25 Nov 2026 12:40 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र में नोटिस और रोक के बावजूद सरकारी जमीन पर दोबारा दीवार खड़ी कर लेंटर डालने का मामला सामने आया है। एडीएम ने निर्माण ध्वस्त कराने और संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
 
विज्ञापन
सिपाही सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रशासनिक नोटिस, रोक के आदेश और पूर्व की कार्रवाई को दरकिनार करते हुए पुलिसकर्मी ने सरकारी जमीन पर दीवार खड़ी कर रातों-रात लेंटर डाल दिया। यह तब हुआ जब तहसीलकर्मियों ने पुलिसकर्मियों को अवैध कब्जा खाली करने व निर्माण ध्वस्त करने का नोटिस थमाया था।
विज्ञापन


एत्माद्दौला थाने के पास स्थित राजकीय आस्थान की बेशकीमती भूमि पर अवैध निर्माण दोबारा किए जाने पर एडीएम प्रोटोकॉल व नजूल प्रभारी अमरेंद्र कुमार वर्मा ने कार्रवाई के लिए एसडीएम सदर को तीन दिन का समय दिया है।

रामबाग चौराहे से एत्माद्दौला जाने वाले मार्ग के किनारे मौजा चक हफ्तम (तहसील सदर) के खसरा संख्या-392 के 0.965 हेक्टेयर रकबे में शामिल राजकीय आस्थान की जमीन के संबंध में पहले भी प्रशासनिक स्तर पर निर्देश जारी किए गए थे। राजस्व निरीक्षक और लेखपालों की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई भी की थी लेकिन 16 नवंबर को प्रस्तुत नजूल मुहर्रिर की रिपोर्ट से पता चला कि हटाए गए निर्माण के स्थान पर रात्रि में आशा देवी पत्नी प्रमोद गौतम, प्रमोद गौतम निवासी 27 रोशनबाग, दयालबाग ने फिर से दीवार खड़ी कर लेंटर डाल दिया है।
विज्ञापन


दस्तावेज में इसे एक पुलिसकर्मी के सरकारी सेवक रहते हुए शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के गंभीर कदाचार के रूप में दर्ज किया गया है। नए आदेश में एडीएम ने उपजिलाधिकारी सदर को निर्देश दिए हैं कि बार-बार रुकवाने के बावजूद रात में लेंटर डालकर किए गए इस अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया जाए और शासकीय संपत्ति को क्षति पहुंचाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराकर तीन दिन में अवगत कराया जाए।

साथ ही डीसीपी सिटी से संबंधित पुलिसकर्मी के विरुद्ध भी प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए स्थानीय पुलिस को निर्देश देने के लिए कहा है। बता दें, अमर उजाला ने तीन पुलिसकर्मियों के सरकारी जमीन कब्जाकर कई मंजिला मकान बनाने का खुलासा किया था। इसी के बाद प्रशासन की पूरी टीम लाव-लश्कर के साथ कब्जा हटाने पहुंची थी। हालांकि, स्थानीय पुलिस का साथ न मिलने की वजह से कार्रवाई नहीं हो सकी थी। इसके बाद दूसरी बार में एडीएम प्रोटोकॉल के निर्देश पर पहुंची टीम ने कब्जी दीवार गिरवा दी थी।


डीसीपी सिटी रवींद्र कुमार ने बताया कि निर्माण कार्य रोकने के लिए पत्र मिला था। इस पर थाना पुलिस को निर्देशित कर दिया था। निर्माण कार्य भी रुकवाया गया था। अगर रोक के बावजूद निर्माण किया गया है तो कार्रवाई की जाएगी। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें