फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अराजक तत्वों ने किया आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त, समाज के लोगों में आक्रोश

Mon, 11 Feb 2019 05:18 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
प्रतिमा स्थल के पास खड़े स्थानीय लोग
विज्ञापन

एटा के मोहल्ला कटरा में अराजक तत्वों ने आंबेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे एएसडीएम और सीओ सिटी ने प्रतिमा को ठीक कराकर गुस्साए लोगों को शांत कराया। वहीं पुलिस मामले की जांच कर आरोपी का पता लगा रही है।       

विज्ञापन


कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला कटरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगी हुई है। रविवार रात को अराजक तत्वों ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। सोमवार की सुबह जब इसकी जानकारी हुई तो अनुसूचित समाज लोगों में आक्रोश पनप गया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और वे हंगामा करने लगे। 

जानकारी पाकर कोतवाली नगर पुलिस के साथ ही एएसडीएम नंदलाल सिंह और सीओ सिटी वरुण कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्षतिग्रस्त प्रतिमा को सही कराया। तब जाकर लोगों का गुस्सा शांत हुआ। सीओ सिटी वरुण कुमार ने बताया कि प्रतिमा को ठीक करा दिया गया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नेताओं का लगा जमावड़ा    

आंबेडकर प्रतिमा का अंगूठा टूटने की खबर फैलने के बाद राजनेताओं का जमावड़ा लग गया। इस दौरान बसपा जिलाध्यक्ष अनिल भास्कर, सपा जिलाध्यक्ष अशरफ हुसैन और कांग्रेस जिलाध्यक्ष चोब सिंह धनगर समेत तमाम नेता पहुंच गए। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने घटना की निंदा की।      
   
पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

संविधान निर्माता डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाएं जिले में पहले भी क्षतिग्रस्त की जा चुकी हैं। साल 2018 में ही दो मामले सामने आए थे, जिनमें डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा का हाथ तोड़ दिया गया था। मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें