उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में 16 वर्षीय किशोरी को उसके भाई और बहनोई ने बेरहमी से पीटा। इसके बाद बाइक पर बैठाकर कंजौली घाट पुल पर लाए और यमुना में फेंक दिया। लहूलुहान किशोरी ने तैरकर अपनी जान बचाई। यमुना से बाहर आकर उसने जान बचाने की गुहार लगाई। पुलिस ने घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से आगरा रेफर कर दिया गया।
थाना बलदेव क्षेत्र में शनिवार की सुबह कंजौली घाट पुल के निकट गांव अशोक नगर निवासी किसान को यमुना किनारे से लहूलुहान किशोरी आती दिखाई दी। सड़क पर आकर घायल किशोरी ने किसान से जान बचाने की गुहार की। किसान ने डायल 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी।
यह भी पढ़ें- हाथरस कांड पर उबाल: आगरा में हंगामा-पथराव, चार दिन से सफाई व्यवस्था ठप, शहर का हुआ ये हाल
सूचना मिलने के बाद बलदेव थाना निरीक्षक सुरेश चंद्र तोमर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल किशोरी को जिला अस्पताल भिजवाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद किशोरी को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।