फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन पर हुई दोस्ती, चार बच्चों की मां का 10 साल छोटे लड़के पर आया दिल, फिर हुआ यह अंजाम

Wed, 09 Sep 2020 12:15 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • आगरा के विद्या नगर में हुए हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, प्रेम संबंध के शक में मार डाला, दोनों आरोपी किए गिरफ्तार
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pexels.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिस प्रेमी के लिए चार बच्चों की मां ने अपना परिवार छोड़ दिया, उसी ने जान ले ली। एत्माद्दौला क्षेत्र के विद्यानगर में हुए पुष्पा हत्याकांड का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने उसके कथित पति मुकेश और उसके भाई राजपाल को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


दोनों ने पुष्पा के कुछ लोगों से प्रेम संबंध के शक में हत्या की थी। मुकेश ने उसके पैर पकड़े थे, राजपाल ने दुपट्टे से गला घोंटा था। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त दुपट्टा बरामद कर लिया है। आरोपी मुकेश की पुष्पा से फोन पर दोस्ती हुई थी। वह उससे 10 साल छोटा है। 


विद्या नगर में रविवार को पुष्पा (40) का शव घर में मिला था। वह कथित पति मुकेश के साथ किराये के मकान में रहती थी। दो माह से मुकेश का भाई राजपाल भी साथ रह रहा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की बात सामने आई है। पुलिस को मुकेश मिला। उसने बीमारी से मौत की आशंका जाहिर की। 
विज्ञापन

सोमवार को पकड़े गए दोनों आरोपी

आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को उस पर शक था। राजपाल फरार था। सोमवार को दोनों गिरफ्तार कर लिए। थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक उदयवीर मलिक ने बताया कि दोनों भाइयों को शक था कि पुष्पा देवी के कई लोगों से प्रेम संबंध हो गए हैं। जब काम पर चले जाते थे तो कई लोग घर पर आते थे। इससे मुकेश को बदनामी महसूस होती थी, जिस पर दोनों ने उसकी हत्या की योजना बनाई। 

घटना वाले दिन मुकेश ने पुष्पा के पैर पकड़ लिए, जबकि राजपाल ने दुपट्टे से गला घोंट दिया। घटना को बीमारी बताने के लिए मुकेश अपनी भतीजी को देखने चला गया, जबकि राजपाल काम पर जाने का बहाना बनाकर गया था। पुलिस दोनों आरोपियों को आज जेल भेजेगी। 
विज्ञापन

मथुरा की रहने वाली थी पुष्पा

पुलिस ने बताया कि पुष्पा देवी पत्नी धर्मवीर निवासी सहीराम की गढ़ी, थाना बलदेव, मथुरा की रहने वाली थी। पांच साल पहले मुकेश पुत्र जगबीर सिंह निवासी कच्नाउ, थाना बलदेव, मथुरा के साथ अपने चार बच्चों को छोड़कर चली आई थी। दोनों की दोस्ती फोन पर हुई थी।

दोनों टेढ़ी बगिया स्थित विद्यानगर कॉलोनी में जगदंबा इंटर कॉलेज के पास किराए के मकान में रह रहे थे। पुष्पा देवी का मायका बिचपुरी, थाना जगदीशपुरा में है। मायके में कोई भी नहीं है। उसके छोटे बेटे सूरज ने मुकेश और राज्पाल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें