फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेटमैन को चाकू मारा, ट्रेन चालक ने बचाई जान

Tue, 11 Apr 2017 12:59 AM IST
गेटमैन को चाकू मारा, ट्रेन चालक ने बचाई जान
विज्ञापन
एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा दिल्ली रेल मार्ग पर रुंधी-पलवल के बीच रविवार की शाम को बड़ा हादसा टल गया। दिल्ली की ओर से आ रही गोंडवाना एक्सप्रेस के चालक को जब रुंधी के पास सिग्नल नहीं मिले तो उसने ट्रेन को रोक दिया। फाटक के केबिन पर पहुंचा तो वहां गेटमैन घायल अवस्था में पड़ा था। चालक ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद गेटमैन को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान ट्रेनों का संचालन भी थमा रहा।
विज्ञापन

गोंडवाना एक्सप्रेस शाम तकरीबन छह बजे रुंधी के पास पहुंची तो चालक ने सिग्नल नहीं मिलने पर ट्रेन को रोक दिया। इसके बाद गाड़ी से उतरकर गेटमैन के केबिन पर पहुंचे तो फाटक भी खुला हुआ था। उन्होंने देखा कि ट्रैक के पास गेट मैन पूरन कुमार लहूलुहान हालत में पड़ा था। गेटमैन ने बताया कि फाटक खोलने पर बाइक सवार दो युवकों से विवाद हुआ था। वह उसे चाकू मारकर भाग निकले। ट्रेन के चालक ने खुद ही गेट को बंद किया। इसके बाद घटना की जानकारी कंट्रोल रूम में दी। इसी ट्रैक पर अन्य गाड़ियां भी आ रही थीं। उन्हें भी रास्ते में रोक दिया गया। रेलवे अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घायल गेटमैन को अस्पताल में भर्ती कराया। इस कारण इस रूट पर तकरीबन एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। ट्रेन चालक की सूज-बूझ की सभी ने तारीफ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें