फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान में छाप रहे थे 500 और 2000 के नकली नोट, तीन युवक गिरफ्तार, प्रिंटर बरामद

Thu, 08 Aug 2019 08:44 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
पकड़े गए अभियुक्तों के बारे में जानकारी देते एसपी सिटी अशोक कुमार मीणा
विज्ञापन
मथुरा में पुलिस ने नकली नोटों के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के पास से प्रिंटर मिला है। माना जा रहा है कि यह नकली नोट छापते थे। इन तीनों को गायत्री तपोभूमि के पास से पकड़ा गया है। 
विज्ञापन


थाना गोविंदपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में एक मकान में नकली नोट छापे जा रहे हैं। प्रिंटर से छापे गए नकली नोटों की देहात में सप्लाई की जा रही है। इस पर पुलिस ने छापा मारकर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। 

एसपी सिटी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक शिवप्रताप सिंह, चौकी प्रभारी धीरज गौतम और एसएसआई अवधेश कुमार ने तीन लोगों को पकड़ा है। अभियुक्तों के पास से 3.12 लाख रुपये के नकली नोट मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये अभियुक्त पकड़े गए

पकड़े गए कैलाश उर्फ पपुआ निवासी मुड़लिया, नौहझील, महेश कुमार उर्फ लाखन निवासी पैगोर, कुम्हेर और हसीन निवासी कागरौल, आगरा के हैं। फरार सचिन निवासी पारसौली नौहझील, सुंदर निवासी मढुआका नौहझील और गुलफाम निवासी सालपुर टप्पल का है। 

सीओ सिटी राकेश कुमार के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त एक लाख रुपये के नकली नोट 25 हजार रुपये में देते थे। आरोपियों से 500 और 2000 के नकली नोट मिले हैं। पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें