फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चा चोर समझ विक्षिप्त महिला से अमानवीय सलूक, भीड़ ने पीटा, फिर सड़क पर घसीटा

Thu, 08 Aug 2019 08:43 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
महिला को घसीटते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा जिले में एक बार फिर अफवाहें फैल रही हैं। इन अफवाहों के चलते भीड़ विवेकहीन हो रही है, जिसका खामियाजा बेकसूरों को भुगतना पड़ रहा है। ऐसा ही एक मामला बुधवार को भी सामने आया है। इस बार भीड़ ने इंसानियत तार तार कर दी। 
विज्ञापन

 
थाना शमसाबाद क्षेत्र में आगरा रोड पर रेलवे पुल के पास महिला को बच्चा चोर समझकर लोगों ने पीट दिया। हद तो तब हो गई, जब लोगों ने महिला के दोनों हाथ पकड़कर उसे सड़क पर घसीटा। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने महिला को बचाया। 

बताया जाता है कि आगरा रोड पर बुधवार सुबह पुल के पास एक महिला घूम रही थी। कुछ लोगों ने बच्चा चोर समझ कर उसे पकड़ लिया। उससे पूछताछ की। महिला गुजरात की रहने वाली है, जिसके कारण लोगों की भाषा नहीं समझ पाई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो किया वायरल

थाने में बैठी पीड़ित महिला - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ लोगों ने महिला से मारपीट कर दी और काफी दूर तक सड़क पर घसीटा गया। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने मोबाइल से घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 

थानाध्यक्ष अरविंद कुमार र्निवाल ने बताया कि महिला मानसिक रूप से बीमार है। उसका मेडिकल कराया गया है। मामले में एक दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वीडियो के आधार पर पहचान करा कर कार्रवाई की जाएगी। 

पहली घटना सैंया में हुई थी। वहां भी बच्चा चोर बताकर महिला को बेरहमी से पीटा गया। इसके बाद लादूखेड़ा में विवाहिता की पिटाई की गई। देहात के बाद शहर में भी घटनाएं हो रही हैं। भीड़ तंत्र हावी होता जा रहा है। शाहगंज में ही दो दिन में सात वारदातें हो चुकी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें