फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम की मंडी बना आगरा, एक ही इलाके में तीन बार मारी गई सिपाहियों को गोली

Sat, 29 Jul 2017 03:21 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र में सिपाही की हत्या के बाद ये तो साफ है कि क्राइम की मंडी बनते जा रहे आगरा जिले में बदमाशों को पुलिस का बिल्कुल भी खौफ नहीं है। तभी तो बदमाश अब पुलिसवालों की जान लेने से भी नहीं हिचक रहे हैं। टेड़ी बगिया तो पुलिस के लिए ऐसा चैलेंजिंग प्वाइंट हो गया कि यहां अब तक तीन सिपाही बदमाशों की गोली का शिकार बन चुके हैं। इनमें से सतीश की मौत हो गई।  
विज्ञापन


बताया गया है कि थाना एत्माद्दौला के टेड़ी बगिया में जहां सिपाही सतीश यादव को गोली मारी गई, उसके 100 मीटर के दायरे में साल भर के भीतर सिपाही को गोली मारे जाने की यह तीसरी घटना है। 

सबसे पहले यहां मुठभेड़ में ही थाना एत्माद्दौला के सिपाही हिमांशु चौहान को गोली मारी गई थी। इस सिपाही की काफी इलाज के बाद मुश्किल से जान बच सकी। ‌कई महीनों तक वह गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती रहे। 
विज्ञापन


इसके बाद दूसरा मामला और सामने आया जिसमें थाना हरीपर्वत के सिपाही प्रदीप यादव को बदमाशों ने गोली मार दी। प्रदीप को भी डाक्टरों ने बचा लिया लेकिन काफी ऑपरेशन के बाद भी उनकी आंतें निकालनी पड़ी थीं। 

अब यह सतीश यादव और कुलदीप पर हमले की तीसरी घटना है जिसमें बदमाशों ने एक बार फिर दुस्साहस करते हुए सतीश को गोली मार दी। इसके बाद बदमाशा आराम से पैदल ही भाग भी गए। 
विज्ञापन

छह महीने में शहादत का दूसरा मामला

हत्या - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि आगरा जिले में बीते छह महीने में सिपाही की शहादत की का यह दूसरा मामला है। इससे पहले आगरा के शमसाबाद में बाइकर्स गैंग ने शमसाबाद थाने के सिपाही अजय यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी। अजय यादव भी बाइक लेकर पेट्रोलिंग पर निकले थे। सिपा‌हियों पर ही हमले का एक मामला फिरोजाबाद का भी है। 

जहां रात को गश्त पर दो सिपा‌हियों की हत्या बदमाशों ने गोली मार कर की थी। उस घटना में भी सतीश और कुलदीप की तरह ही बदमाशों से ‌सिपाही अकेले ही भिड़ गए थे लेकिन बदमाशों ने सिपा‌हियों की पिस्टल छीनकर ही उन्हें मौत के घाट उतार दिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें