फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब हाल है ! पुलिस के सामने से कार चुरा ले गए चोर, सीसीटीवी कैमरे में कैद वारदात

Mon, 10 Jun 2019 01:06 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज से ली गई तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर और देहात में पुलिस गश्त करती है, लेकिन चोरी की वारदात नहीं रुक रही हैं। आगरा में शनिवार रात को एक घर के बाहर खड़ी कार चोरी कर ली गई। हद तो तब हो गई, जब चोर कार ले जा रहे थे, तब गश्त करती हुई पुलिस वहां से गुजर रही थी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसमें चोर और पुलिस साफ नजर आ रही है।
विज्ञापन


शास्त्रीपुरम निवासी राजवीर सिंह कॉलेज संचालक हैं। उन्होंने बताया कि वो स्विफ्ट डिजायर कार घर के बाहर खड़ी करते हैं। शनिवार रात को भी खड़ा किया था। रविवार सुबह कार चोरी होने के बारे में पता चला। जब घर के गेट पर लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए तो उसमें रात एक बजे दो चोर आते नजर आए। 

उन्होंने अपने चेहरे रुमाल से ढके थे। एक ने कैप और टीशर्ट भी पहन रखी थी। पहले एक चोर ने कार का शीशा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद लॉक तोड़ दिया। कुछ देर बाद दूसरा चोर भी अंदर चला जाता है। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

तभी गश्त करते हुए चीता मोबाइल के सिपाही आ जाते हैं। मगर, कार के अंदर चोरों पर सिपाहियों की नजर नहीं पड़ती है। जबकि बाहर खड़े चोर से सिपाही कुछ दूरी पर थे। उन्होंने थाना सिकंदरा में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

...कहीं पुलिसकर्मी का सहयोग तो नहीं 

राजवीर सिंह ने आरोप लगाया कि कई वारदात में सिपाही पकड़े जा चुके हैं। शास्त्रीपुरम में कई चोरी हो चुकी हैं। इस घटना में पुलिस गश्त करती साफ दिख रही है। कहीं पुलिस का सहयोग तो नहीं रहता है। इसकी जांच की जानी चाहिए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें