एक्सप्रेसवे पर रविवार की दोपहर को नौहझील के गांव पालखेड़ा (माइल स्टोन-75) के पास बाइक सवार नकाबपोश तीन लुटेरों ने हथियारों के बल पर कार सवार मॉरीशस की महिला और उसके साथियों से 20 हजार रुपये की नकदी, 35 अमेरिकी डॉलर और दो मोबाइल लूट लिए।
मॉरीशस महिला भारतीय साथियों के साथ नोएडा से आगरा ताजमहल देखने जा रही थी। कार गर्म होने पर चालक ने पालखेड़ा के पास कार को रोक लिया था तभी बदमाशों ने धावा बोल दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लुटेरे तलाशे, पर नाकामी हाथ लगी।
मॉरीशस (फ्रांस) के पोर्टलोविस निवासी एलोडिए रर्ड्स्यू पुत्री रोमी रर्ड्स्यू अपने भारतीय मित्रों अर्चना मनसे पुत्री इंद्रन मनसे निवासी सेक्टर-49 नोएडा और अनूप कुमार पुत्र शिवशंकर यादव निवासी सेक्टर-49 बरौली, नोएडा के साथ कार में सवार होकर आगरा में ताजमहल देखने के लिए निकली थी।