फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम की घटना के बाद भी नहीं जागे आगरा के स्कूल, कैंपस में टीचर के साथ हुई ये वारदात

Tue, 19 Sep 2017 06:02 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
सीसीटीवी में ‌कैद लुटेरे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गुरुग्राम के रायन इंटरनेशनल स्कूल में छात्र की मौत के बाद स्कूलों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। ताजनगरी में अब भी कुछ स्कूल सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं हैं। यही कारण है कि मंगलवार को आगरा के एक स्कूल कैंपस में घुसकर दो चोरों ने महिला टीचर के साथ बड़ी वारदात कर दी। 
विज्ञापन


मामला आगरा के बाग मुजफ्फर खां स्थित सेंट जोर्जेज स्कूल का है। बताया गया है कि मंगलवार को छुट्टी के समय एक महिला टीचर स्कूल के अंदर बनी पार्किंग में अपनी एक्टिवा निकाल रही थीं। इसी दौरान एक संदिग्‍ध किशोर और एक युवक कैंपस के अंदर वाहनों के पास आकर खड़े हो गए। 

कुछ देर खड़े रहने के बाद युवक ने महिला टीचर से कहा कि उसके रुपये जमीन पर गिर गए हैं। टीचर ने कहा कि रुपये मेरे नहीं हैं, इस पर पास ही खड़ी एक टीचर ने बोला शायद ये रुपये किसी स्टूडेंट के हों तो इन्हें उठाकर अकाउंट में जमा करा देते हैं। इतनी देर में युवक कैंपस से जा चुका था। 
विज्ञापन


महिला जैसे ही रुपये उठाने के लिए मुड़ी तभी युवक के साथ आए किशोर ने एक्टिवा से महिला का बैग पार कर लिया। इसके बाद वह आराम से बैग लेकर कैंपस से बाहर चला गया। टीचर को जब जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। साथी टीचर्स ने 100 नंबर पर फोन कर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

सेंट जोर्जेज स्कूल में हुई ये घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। हालांकि कैंपस के अंदर हुई इस वारदात से स्कूल की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। बताया गया है कि स्कूल में बाहरी लोगों के आने जाने पर कोई प्रतिबंध नहीं है। 

स्कूल के गेट पर केवल एक ही गार्ड की तैनाती है। साथ ही बच्चों को लाने और ले जाने वाले अभिभावकों को भी नोटिस करने वाला कोई नहीं है। मंगलवार को हुई घटना ने स्कूल की सुरक्षा की पोल खोलकर रख दी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें