फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा के इस नामी होटल में दूसरी बार लाखों की चोरी, अब टूर आपरेटर बनी शिकार

Tue, 21 Nov 2017 03:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
चोरी - फोटो : demo
विज्ञापन
आगरा के होटल आईटीसी मुगल से दिल्ली की टूर ऑपरेटर दिव्या श्रीवास्तव के 1.67 रुपये चोरी हो गई। यह रकम उनके पर्स में थे। पर्स मिल गया लेकिन इसमें से कैश चोरी हो चुका था। उन्होंने इसकी रिपोर्ट ताजगंज थाना में दर्ज करा दी है। उनका कहना है कि होटल प्रबंधन पुलिस का सहयोग करे तो चोरी गई रकम बरामद हो सकती है।
विज्ञापन


लायंस क्लब का 126 लोगों का ग्रुप आगरा में ताजमहल देखने के लिए आया है। इसमें अमेरिका, फ्रांस और स्पेन के भी लायंस क्लब के सदस्य हैं। सभी लोग होटल आईटीसी मुगल में ठहरे हैं। इन लोगों ने 100 कमरे बुक कराए हैं। इनके साथ ही टूर ऑपरेटर दिव्या आई हैं। उनका कहना है कि उनके पर्स में 1.67 लाख रुपये लिफाफे में थे।

इसी में से लिफाफा निकाल लिया गया । पर्स भी गायब हो गया था। बाद में स्टाफ की एक कर्मचारी ने पर्स दे दिया। उसने बताया कि यह वाश रूम में मिला है लेकिन इसमें वह लिफाफा नहीं था जिसमें कैश था। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज देखकर चोर का पता लगाने का प्रयास किया जाएगा।  उधर इसी होटल में चोरी की एक साल में दूसरी घटना है। पिछले साल नोएडा के एक कारोबारी का पांच लाख के गहनों से भरा बैग चोरी हो गया था। वह शादी समारोह में आए थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें