फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात दिन में केस नहीं खुले, तो नपेंगे थाना प्रभारी

Thu, 14 Jan 2016 01:48 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा रेंज में बढ़ते अपराधों से नाराज डीआईजी लक्ष्मी सिंह ने चारों जनपदों के कप्तानों को हिदायत दी कि जो थाना प्रभारी अनसुलझी वारदात का खुलासा सात दिन के भीतर न कर पाएं, उसके खिलाफ आठवें दिन कार्रवाई कर दी जाए। जिन घटनाओं में खुलासे के बावजूद अपराधी फरार हैं, उनकी गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जाए। उन्होंने क्राइम कंट्रोल के लिए बनाए गए नए फार्मूले पर भी काम करने पर जोर दिया। इसमें वाहन चेकिंग के लिए प्वाइंट तय किए गए हैं।
विज्ञापन

अपने कार्यालय पर रेंज की अपराध समीक्षा में डीआईजी ने आगरा, फीरोजाबाद, मैनपुरी और मथुरा के एसएसपी से एक- एक कर उन तमाम वारदात पर चर्चा की, जिनका खुलासा नहीं हो पा रहा है। इनमें सबसे ज्यादा अनसुलझे केस आगरा के हैं। उन्होंने कहा कि एसओ और इंस्पेक्टर को टारगेट दिया जाए। अगर सात दिन में खुलासा होता है तो ठीक, वरना संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाए। डीआईजी ने लूट, चोरी और एटीएम ठगी के तीन साल के मामलों की सूची बनाकर अलग-अलग कप्तानों को दीं। इनमें जेल से बाहर चल रहे अपराधियों का ब्योरा भी है। कप्तानों से इनकी मौजूदा गतिविधियों की पड़ताल कराने के लिए कहा गया। जो अपराधी लापता हैं, उन पर कार्रवाई करने की हिदायत दी गई।
मथुरा-आगरा के लिए स्पेशल ट्रैफिक प्लान
डीआईजी ने आगरा और मथुरा के लिए स्पेशल ट्रैफिक प्लान बनाने के निर्देश दोनों जिलों के एसएसपी को दिए हैं। बताया कि आगरा में एमजी रोड पर इंटेलिजेंट ट्रैफिक सिस्टम लागू किया जाना है। इसमें सिविल डिफेंस की मदद ली जाएगी। इसी तरह मथुरा में भी ट्रैफिक सिस्टम सुधारने के लिए प्लान बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनकी कुर्सी खतरे में
- न्यू आगरा : सबसे ज्यादा अनसुलझे मामले हैं, खुलासे की उम्मीद भी अभी नहीं दिख रही है।
- हरीपर्वत : ग्रोवर दंपति हत्याकांड का खुलासा नहीं, अब तीन दिन में जानलेवा हमले की दो घटनाएं और हो गईं।
- ताजगंज : पशु व्यापारियों के साथ हुई पांच लाख की लूट के खुलासे की चुनौती है।
- कागारौल : एक करोड़ की लूट करने वाला गैंग तक ट्रेस नहीं हो पा रहा है।
- खंदौली : बैंक डकैती के खुलासे की चुनौती, इसमें अभी तक कामयाबी नहीं।
- फतेहपुर सीकरी : फौजी और उसके साथी की हत्या का कोई खुलासा नहीं हो पा रहा।
- सैंया : सराफ के घर पड़ी डकैती के खुलासे में पुलिस के पसीने छूट रहे हैं।
- शमसाबाद : प्रिंस अपहरण कांड में अभी तक एक भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें