फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर डाक्टरों की कार खंभे से टकराई

Fri, 18 Dec 2015 02:23 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
एमजी रोड पर दीवानी कचहरी के गेट नंबर एक के समाने बुधवार देर रात भगवान टाकीज जा रहे जूनियर डाक्टरों की कार बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में पांच जूनियर डाक्टर गंभीर घायल हो गए। एक की हालत गंभीर बनी हुई है। दिल्ली रेफर किया गया है। एक डाक्टर का एसएन इमरजेंसी में इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी पर एसएन मेडिकल कालेज से बड़ी संख्या में साथी जूनियर डाक्टर पहुंच गए।
विज्ञापन

एसएन मेडिकल कालेज में नेत्र रोग विभाग के जूनियर डाक्टर डा. अभिषेक अपनी होंडा जेज कार से बुधवार रात तकरीबन 12:15 बजे भगवान टाकीज की ओर जा रहे थे। उनके साथ लेक्चरर डा. वीरेंद्र यादव, एसपीएम विभाग के डा. अभिषेक, डा. अमित और डा. हर्षवर्द्धन भी थे। नेत्र रोग विभाग के डा. अभिषेक गाड़ी चला रहे थे। सामने से आते एक वाहन की रोशनी से उनको कुछ दिखाई नहीं दिया।
इससे उनका कार पर नियंत्रण नहीं रहा। कार दीवानी कचहरी के गेट नंबर एक के पास लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। अभिषेक के बगल में बैठे अमित और पीछे की सीट पर बैठे डा. हर्षवर्द्धन को गंभीर चोटें आईं। डाक्टरों में चीखपुकार मचने लगी। एसपीएम के डा. अभिषेक और वीरेंद्र भी घायल हो गए। घटना के वक्त सर्जरी विभाग के डा. हिमांशु यादव अपनी कार से घर लौट रहे थे। वह भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

उन्होंने घायल डा. हर्षवर्द्धन को नजदीक ही स्थित लोटस हास्पिटल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी पर बड़ी संख्या में जूनियर डाक्टर भी पहुंच गए। उन्होंने घायलों को एसएन इमरजेंसी में भर्ती कराया। डाक्टरों की टीम भी बुला ली गई। वहीं डा. हर्षवर्द्धन की गंभीर हालत होने पर उन्हें एसएन इमरजेंसी ले जाया गया, जहां से दिल्ली रेफर कर दिया गया। उनका दिल्ली के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं डा. अमित के पैर में फ्रैक्चर हुआ है। उनका इमरजेंसी के ट्रोमा सेंटर में इलाज चल रहा है। अन्य डाक्टर को उपचार के बाद छुट्टी दी गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें