फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांस कारोबारी की हत्या के बाद बिगड़े हालात, मौअज्जिज लोगों ने सुलगने से बचा लिया शहर

Wed, 03 Jan 2018 11:33 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
हत्या के बाद तनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के सबसे संवेदनशील इलाके मंटोला के काजीपाड़ा में मंगलवार रात करीब 11 बजे मांस कारोबारी की हत्या कर दी गई। इसके बाद इलाके में सांप्रदायिक तनाव बन गया। 
विज्ञापन


कारण यह रहा कि हत्या का आरोप दूसरे समुदाय के युवकों पर लगाया गया। हत्यारों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग लेकर लोगों ने तिराहे पर शव रखकर हंगामा, प्रदर्शन किया। पूरे सर्किल के थानों से फोर्स बुलाकर यहां लगा दी गई।

अशरफ (35) ढोलीखार के रहने वाले थे। उनके पिता पुत्ता की मांस की दुकान है। वह भी इसी दुकान पर बैठते थे। मंगलवार को काजीपाड़ा में उनकी हत्या की गई। उसके सिर पर पत्थरों से वार किए गए थे। सिर का काफी हिस्सा बाहर निकल आया था। 
विज्ञापन

अशरफ (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
कुछ लोग बाइक पर आए थे। उन्होंने ही उस पर वार किए। वह लहूलुहान हालत में मिला था। लोग उसे लेकर अस्पताल की ओर भागे। उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। उसके शव को मंटोला तिराहा लाया गया।

परिवार के लोगों ने आरोप लगाया कि उसकी हत्या रिंकू जाटव और उसके साथियों ने की है। उनके खिलाफ तहरीर भी दे दी गई है। लोगों ने मांग रखी कि हत्यारों की तुरंत गिरफ्तारी की जाए। 

यह कहते हुए जाम लगा दिया। इसका पता चलने पर पूरे सर्किल से फोर्स बुलाई गई। उधर मंटोला, ढोलीखार समेत आसपास के इलाके में सांप्रदायिक तनाव के हालात बन गए।

शाम को हुआ था झगड़ा

मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मंटोला के थाना प्रभारी शत्रुंजय सिंह ने बताया कि अशरफ का कुछ लोगों से शाम को झगड़ा हुआ था। उसका उन लोगों ने सिर फोड़ दिया था। कुछ लोगों ने बीच बचाव भी किया था। इसके बाद वह घर चला गया था। रात में उसकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन

शांति बनाए रखने की अपील

वारदात का पता चलने पर पूर्व मंत्री चौधरी बशीर और सपा नेता रईसुद्दीन भी पहुंच गए। उन्होंने अशरफ के परिवारीजनों से बात की। उसके बाद पुलिस से कहा कि कार्रवाई तेजी से की जाए।

हंगामा शुरू होने पर मुस्लिम समाज के मौअज्जिज लोग भी आ गए। उन्होंने कहा कि पुलिस को काम करने दिया जाए, माहौल न बिगाड़ा जाए। इनमें शामिल सिराजुद्दीन ने भी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें