फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक के थप्पड़ से छात्र के कान का पर्दा फटा

Fri, 31 Jul 2015 01:28 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कमला नगर स्थित सुमित राहुल मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं के छात्र के साथ एकाउंट के शिक्षक ने अमानवीय सलूक किया। कक्षा में सवाल पूछने पर उसके साथ गालीगलौज की। इसके बाद जोरदार थप्पड़ मार दिया, जिससे छात्र के कान का पर्दा फट गया। दर्द से कराहते छात्र को क्लास के बाहर 20 मिनट तक खड़ा रखा। इतना सब होने के बावजूद स्कूल प्रशासन ने सुध नहीं ली। छात्र कराहता हुआ घर पहुंचा। मां को बताया। गुरुवार को परिवारीजनों ने थाना न्यू आगरा में एनसीआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

एफ ब्लाक, कमला नगर निवासी नरेंद्र सिंघल भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के महानगर सह संयोजक हैं। उनका चप्पल का व्यवसाय है। उनका बेटा समर्थ सिंघल स्कूल में 12वीं का छात्र है। वह कामर्स से पढ़ाई कर रहा है। समर्थ के मुताबिक, बुधवार को 11:45 बजे एकाउंट के शिक्षक मोहित जैमन का पीरियड था। शिक्षक ने एक अध्याय के सात सवालों के उत्तर बता दिए। तभी उसने आठवें सवाल का उत्तर पूछ लिया। आरोप है कि इस बात से खिन्न होकर शिक्षक ने समर्थ को अपने पास बुलाया। उसे गालियां दीं। कान पर तमाचा मारा और धक्का देकर क्लास से बाहर खड़ा कर दिया। 20 मिनट तक बाहर खड़ा रखा। इस दौरान कंधा पकड़कर भरी क्लास में खींचकर अभद्रता की। कुछ देर बाद प्रिंसिपल राउंड पर पहुंचे तो बताया कि समर्थ क्लास में बात कर रहा था। इसलिए बाहर खड़ा कर दिया है। कान में दर्द होने के कारण समर्थ कराहता रहा। इसके बारे में किसी ने जानने की कोशिश नहीं की। दोपहर में घर पहुंचकर मां मारुति सिंघल को शिक्षक की पिटाई की जानकारी दी। शाम को चेकअप करने पर डाक्टर ने बताया कि बांये कान का पर्दा फट गया है। यह सुनकर परिवारीजनों के होश उड़ गए। गुरुवार सुबह जब वह स्कूल नहीं गया तो प्रिंसिपल का फोन आया। नरेंद्र ने घटना की जानकारी दी तो प्रिंसिपल ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। बाद मेें थाना न्यू आगरा में शिक्षक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

साथी छात्र पर उतारा गुस्सा
समर्थ ने बताया कि शिक्षक ने उसका गुस्सा एक अन्य छात्र पर उतारा। दूसरे छात्र के साथ भी मारपीट कर दी। इस बात की जानकारी अन्य क्लास के बच्चों को भी है।


शिक्षक मोहित को छात्र के साथ मारपीट करने के मामले में कालेज से निकाल दिया गया है। छात्र के कान का पर्दा फटने की जानकारी आज ही मिली है। उसे देखने के लिए दो शिक्षक और वाइस प्रिंसिपल को भेजा था। कालेज में किसी भी छात्र के साथ इस तरह से व्यवहार करने की शिक्षक को इजाजत नहीं दी जाती है।
विज्ञापन

रामानंद चौहान, प्रिंसिपल, सुमित राहुल मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल


मेरे बेटे के साथ स्कूल में गलत व्यवहार किया गया है। स्कूल प्रशासन से शिकायत करने पर भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला है। अब तक उसे देखने भी कोई नहीं पहुंचा। आरोपी शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन

- नरेंद्र सिंघल, छात्र के पिता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें