फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताज पर बदलेगा सुरक्षा का सिस्टम: कैमरों की नजर से नहीं बचेंगे ब्लैक स्पॉट, गाइडों की होगी अलग पहचान

Sun, 15 Nov 2026 09:47 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

ताजमहल की सुरक्षा मजबूत करने के लिए ब्लैक स्पॉट पर 360 डिग्री सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। गाइडों की अलग-अलग पहचान के लिए रंग आधारित आईकार्ड जारी होंगे और एंटी ड्रोन सिस्टम सहित सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई।
 
विज्ञापन
ताजमहल की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते पुलिस महानिदेशक सुरक्षा अमरेंद्र कुमार सेंगर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 ताजमहल के ब्लैक स्पॉट पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। जो हिस्से सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग से छूटे हैं, वहां 360 डिग्री वाले नए सीसीटीवी कैमरे स्थापित होंगे। वहीं गाइडों के लिए अलग-अलग रंग के पहचान पत्र (आईकार्ड) जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन


ताज सुरक्षा की स्थायी समिति में शामिल पुलिस महानिदेशक सुरक्षा अमरेंद्र कुमार सेंगर, इंटेलिजेंस ब्यूरो की अपर निदेशक विनीता शर्मा, सीआईएसएफ के उत्तरी क्षेत्र महानिरीक्षक नवज्योति गोगोई ने डीएम मनीष बंसल के साथ ताज का निरीक्षण किया। अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. स्मिता कुमार के साथ उन्होंने विचार-विमर्श किया। मुख्य मकबरे, यमुना की ओर सुरक्षा के मुद्दों पर पुलिस महानिदेशक ने सीआईएसएफ और पुलिस अधिकारियों से बात की।

निरीक्षण के बाद सर्किट हाउस में हुई बैठक में स्कैनर, एंटी ड्रोन सिस्टम, सर्विलांस की समीक्षा की गई। भारी भीड़ के दौरान ताज आने वाले सैलानी गेट पर ही बैग रखकर चले जाते हैं। ऐसे में एएसआई ने सुरक्षा की चिंता जताते हुए पार्किंग में क्लॉक रूम बनवाने के लिए कहा गया। एडीए
विज्ञापन


उपाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि कई बार टेंडर हो चुका है लेकिन फर्म नहीं मिली। एडीए पार्किंग में इसे बनवाने पर सहमत है। ताज में काम कर रहे कर्मचारियों के सत्यापन, सुरक्षा ऑडिट कराने के लिए भी कहा गया। इस दौरान अपर आयुक्त पुलिस सचिंद्र पटेल, डीसीपी रवींद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें