एटा के अलीगंज क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस की मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश दीपक गिरी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी सुनार से लूट के मामले में वांछित था और उस पर 22 मुकदमे दर्ज हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
एटा के अलीगंज थाना क्षेत्र में शनिवार रात पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश दीपक गिरी निवासी भटोली, थाना रानीपुर, जनपद मऊ पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, किला रोड स्थित पुराने पेट्रोल पंप के पास चेकिंग के दौरान बिना नंबर की बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया गया तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पीछा करने पर दाउदगंज मोड़ के पास बाइक फिसलकर गिर गई। इसके बाद बदमाश ने दोबारा गोली चलाई। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी।
तलाशी में तमंचा, एक जिंदा व दो खोखा कारतूस, चोरी की टीवीएस स्पोर्ट बाइक और 780 रुपये बरामद हुए। आरोपी ने अलीगंज में सुनार से लूट की घटना में शामिल होना स्वीकार किया है। उसके खिलाफ विभिन्न जनपदों में 22 मुकदमे दर्ज हैं।