फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: ताज की सुरक्षा से भी खिलवाड़, पूर्वी गेट का स्कैनर खराब; DGP के निरीक्षण के बाद भी नहीं सुधरी व्यवस्था

Thu, 19 Nov 2026 09:38 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

ताजमहल के पूर्वी गेट पर पर्यटकों के बैग की जांच करने वाली स्कैनिंग मशीन लंबे समय से खराब है। मशीन ठीक नहीं होने के कारण सीआईएसएफ के जवान मैन्युअल तरीके से सामान की जांच कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
ताजमहल के पूर्वी गेट पर बंद पड़ी स्केनिंग मशीन, हाथ से चेकिंग करते सीआईएसएफ के जवान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजमहल की सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही बरती जा रही है। यहां स्मारक के वीआईपी गेट की बैग स्कैनिंग मशीन लंबे समय से खराब है। पूर्वी गेट पर इससे पर्यटकों के सामान की जांच होती थी। इसमें छोटी से छोटी संदिग्ध वस्तु आसानी से चिह्नित की जा सकती है। लंबे समय से इसके खराब होने के बावजूद एएसआई इसे ठीक नहीं करा रहा है।
विज्ञापन


 
Trending Videos

मजबूरी में सीआईएसएफ के जवान खुद ही पर्यटकों के सामान की जांच कर रहे हैं। इससे किसी चूक से इन्कार नहीं किया जा सकता है। यह हाल तब है जब 14 नवंबर को ताजमहल की सुरक्षा का जायजा पुलिस महानिदेशक सुरक्षा अमरेंद्र कुमार सेंगर ने एएसआई अधिकारियों और सीआईएसएफ कमांडेंट के साथ स्मारक का निरीक्षण कर किया था। सीआईएसएफ कमांडेंट ऋषि कौशिक ने बताया कि बैग स्कैनिंग मशीन खराब है। इसे ठीक कराने के लिए एएसआई को रिपोर्ट भेज दी गई है। जल्द ही मशीन दुरुस्त करा ली जाएगी। वैसे, जवान पूरी मुस्तैदी से पर्यटकों के सामान की जांच कर रहे हैं। 


 
विज्ञापन

ताज में खोया पर्यटक का पर्स, सीआईएसएफ ने खोजा
ताजमहल भ्रमण पर आए गोवा के एक पर्यटक का पर्स सेंट्रल टैंक के पास गुम हो गया। गोवा के सत्तारी निवासी शेख समीर बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे ताजमहल परिसर में थे। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना ड्यूटी पर तैनात सीआईएसएफ जवान को दी। लगभग एक घंटे के भीतर दोपहर करीब 1:25 बजे पर्स बरामद कर लिया गया। पर्स में 11,570 रुपये नकद, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और डेबिट-क्रेडिट कार्ड सुरक्षित थे। सत्यापन के बाद सीआईएसएफ ने पर्स पर्यटक को सौंप दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें