फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताज के पश्चिमी गेट पर दिल्ली की युवती से छेड़छाड़

Mon, 01 Feb 2016 02:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
 ताज के पश्चिमी गेट पर दिल्ली की युवती के साथ एक नशेबाज युवक ने छेड़छाड़ कर दी। उसे पकड़कर किस करने लगा। इस पर युवती के पिता ने विरोध किया तो उनसे मारपीट कर दी। बाद में अन्य परिवारीजनों ने युवक को पकड़ लिया। उसकी धुनाई लगाने के बाद थाना पर्यटन पुलिस के हवाले कर दिया। इस घटना से ताज देखने आए पर्यटक सहम गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

घटना शाम तकरीबन 5:30 बजे की है। दिल्ली की युवती परिवार सहित ताज देखने के बाद पश्चिमी गेट के पास खड़ी हुई थी। तभी युवक आया और युवती को पकड़ लिया। इसके बाद किस करने लगा। यह देख परिवारीजन सहम गए। इस पर युवती के पिता ने युवक को पकड़ लिया। मगर, युवक ने उन पर हमला बोल दिया। युवती ने बचाने का प्रयास किया तो उसको भी चांटे मारे। बाद में परिवार के अन्य लोग आ गए। उन्होंने युवक को पकड़ लिया। उसकी जमकर धुनाई लगाई। युवक का एक साथी पास ही खड़ा हुआ था। उसे भी लोगों ने पकड़ लिया। एसओ थाना पर्यटन का कहना है कि युवती की तहरीर पर छेड़छाड़ और मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी राजकुमार (19) बिथरा, दादरी (गौतमबुद्ध नगर) का रहने वाला नशे में है।  
सुरक्षा कर्मियों से भिड़ गए थे युवक
बताया गया है कि आरोपी युवक और उसका साथी काफी देर से ताज के पश्चिमी गेट के पास बैठे हुए थे। नशे में होने के कारण उन्हें सुरक्षा कर्मियों ने प्रवेश नहीं दिया। वे सुरक्षा कर्मियों से भी भिड़ गए थे। पास ही पड़ी एक बेंच पर बैठ गए। मगर, ताज के पास तैनात पुलिस कर्मियों ने उनकी हरकत पर ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी समारोह में आया था आरोपी
पुलिस ने बताया कि आरोपी राजकुमार (19) ताजगंज क्षेत्र में एक शादी समारोह में आया था। मगर, वह शराब पीने के बाद ताजमहल के पास बैठ गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें