ईरानी युवक के पकड़े जाने की जानकारी सेना और अन्य खुफिया एजेंसियों को लगी तो उससे पूछताछ में जुट गईं। खुफिया एजेंसियों को युवक के पास से विदेशी मुद्रा भी मिली है। पुलिस ईरानी युवक के साथियों की तलाश में जुटी है। थानाध्यक्ष लोकेश भाटी ने बताया कि फरार विदेशी युवकों को पकड़ लिया जाएगा।
गिरोह बनाकर करते थे वारदात
पुलिस के अनुसार पूछताछ में ईरानी युवक ने बताया कि वह अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी आदि की घटनाओं को अंजाम देता था। इस काम में उसके अन्य विदेशी साथी भी शामिल रहते थे। पुलिस को पूछताछ में ईरानी युवक ने बताया कि वह दिल्ली में रहता है। उसके बताए गए पते के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।