फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटका मिला एसएससी की कोचिंग कर रहे छात्र का शव

Mon, 02 Oct 2017 04:34 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
suicide
विज्ञापन
आगरा में थाना न्यू आगरा के दयालबाग चौकी क्षेत्र में एक छात्र का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। छात्र आगरा में रहकर एसएससी की तैयारी कर रहा था। परिवारीजन मामले में हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। 
विज्ञापन


बताया गया है कि एटा के अवागढ़ का रहने वाला शिवम चौहान (23) पुत्र जगमोहन सिंह आगरा में रह रहा था। वह थाना न्यू आगरा क्षेत्र के राजीव नगर शीतला रोड पर कमरा लेकर एसएससी की तैयारी कर रहा था। सोमवार को उसका शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर पहुंचे छात्र के परिजनों का कहना है कि उनके बेटे की हत्या कर शव को फंदे पर लटकाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें