फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में छात्र की मौत, दो घायल

Sun, 31 May 2015 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ईदगाह, कुतलूपुर की कंचन (22) अपनी मां की विधवा पेंशन के बारे में पता करने दोपहर करीब एक बजे सेंट्रल बैंक की साईं का तकिया स्थित शाखा में आई थी। वह चौराहे पर वाहन का इंतजार कर रही थी। तभी सदर की ओर से आ रही टाटा सूमो ने कंचन और एक अन्य राहगीर के पैरों पर गाड़ी चढ़ा दी। चीखपुकार पर चालक गाड़ी लेकर भागने लगा। कुछ लोगों ने पीछा कर डीएम आवास पर गाड़ी पकड़ ली। उधर, कंचन गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके एक पैर में काफी चोटें आई हैं। उसने बताया कि पिता की मृत्यु के बाद वह अपनी बहन के साथ मिलकर ट्यूशन पढ़ाकर परिवार चला रही है। इलाज के पैसे नहीं होने पर एसएन मेडिकल कालेज में हेल्प आगरा ने घायल युवती का इलाज करवाया।
विज्ञापन

दूसरा हादसा शनिवार तड़के करीब चार बजे हुआ। कमला नगर के सुरेश, राजकुमार और प्रदीप फल विक्रेता हैं। तड़के खरबूजे खरीदने को ठेल लेकर यमुना किनारे जा रहे थे। वाटर वर्क्स चौराहे पर तेज गति से आते टैंकर ने सुरेश की ठेल में टक्कर मारी और सुरेश को घसीटते हुए ले गया। सुरेश ने टैंकर की कमानी पकड़ ली। इसके बाद राजकुमार और प्रदीप भी टैंकर की चपेट में आ गए। तीनों बुरी तरह घायल हो गए। पुलिस ने चालक को पकड़ लिया है।
उधर, सिकंदरा के सलीम खां बाईंपुर मोड़ पर अंडे की ठेल लगाते हैं। उनका बेटा महताब (16) नौवीं का छात्र था। वह शुक्रवार रात दोस्त रवि और अरविंद के साथ ठेल के पास खड़ा था। तभी मथुरा की ओर से आ रहा डंपर बेकाबू होकर ठेल के पास खड़े तीनों दोस्तों को टक्कर मारता हुआ चला गया। महताब की मौत हो गई, जबकि दोनों दोस्त घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें