फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉयलेट पर हो गया बवाल, पत्थरबाजी में फूटे सिर

Fri, 16 Jun 2017 03:14 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
ईंट पत्‍थर चले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के थाना एमएम गेट इलाके में शुक्रवार को दो पक्ष शौचालय निर्माण को लेकर भिड़ गए। इनमें जमकर ईंट पत्‍थर चले जिससे काफी लोगों के चोट आईं और सिर फूट गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बलवाइयों को खदेड़ा तब जाकर मामला शांत हुआ। 
विज्ञापन


बताया गया है कि आगरा के एमएम गेट थाना क्षेत्र के नूरी गेट इलाके में नगर निगम की ओर से शौचालय बनाया जा रहा है। करीब एक हफ्ते से शौचालय के निर्माण का कार्य जारी है लेकिन अब तक शौचालय नहीं बन पाया। 

शुक्रवार को नूरी गेट इलाके में रहने वाले वाल्मीकि और कोरी समाज के लोग शौचालय निर्माण को लेकर आमने-सामने आ गए। वाल्मीकि समाज ने आरोप लगाया कि कोरी समाज के लोग शौचालय का निर्माण नहीं होने देना चाहते इसलिए वे यहां पड़ा निर्माण का सामान सरिया सीमेंट आदि चुराकर ले जा रहे हैं। 
विज्ञापन

वहीं कोरी समाज के लोगों ने कहा कि वाल्मीकि समाज के लोग शौचालय बनने से पहले यहां शौच के लिए आ जाते हैं और खुले में अश्लीलता करते हैं। इससे समाज की महिलाओं का सुबह निकलना दूभर हो गया। इसी बात पर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते पथराव होने लगा। 

शौचालय वाली पूरी गली पत्‍थरों से पट गई। बवाल की सूचना पर कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने बलवाईयों को खदेड़ा और क्षेत्र के लोगों को समझाया तब जाकर कहीं मामला शांत हुआ।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें