फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत कार ड्राइवर ने नाकाबंदी में खड़ी जीप को टक्कर मारी, पुलिसकर्मी घायल

Fri, 16 Jun 2017 02:36 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
जयपुर के विश्वकर्मा इलाके में गुरुवार देर रात को रोड नम्बर नौ पर नशे में धुत तेज रफ्तार कार चालक ने एक जीप को टक्कर मार दी। इसके बाद नाकाबंदी कर रहे पुलिस कांस्टेबल बाबूलाल को चपेट में लेकर घायल कर दिया  और फिर डिवाइडर पर चढ़कर पलट गइ। दुर्घटना में कांस्टेबल बाबूलाल के अलावा क्षतिग्रस्त कार सवार दो अन्य लोग भी घायल हो गए। मामले की जांच दुर्घटना इकाई पश्चिम कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस ने बारां निवासी कार चालक महावीर को पकड़ लिया। तब वह नशे में था। वह एक होटल में सुरक्षा गार्ड बताया जा रहाा है तथा देर रात अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर होटल से लौट रहा था। तब रोड नंबर नौ, विश्वकर्मा में नाकाबंदी कर रही पुलिस ने एक जीप को रुकवा रखा था। रात करीब ढाई बजे तेज रफ्तार कार ने नाकाबंदी पर खड़ी जीप को टक्कर मार दी। यह कार डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई।

इसी दौरान कार की चपेट में नाकाबंदी पर मौजूद पुलिस कांस्टेबल बाबूलाल भी आ गया। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वह डीसीपी हैडक्वार्टर में तैनात है। हादसे के वक्त हैडकांस्टेबल नारायण लाल, कांस्टेबल अजय, यातायात पुलिस में तैनात हैडकांस्टेबल नेमीचंद व सुभाष भी नाकाबंदी पर थे, लेकिन वे बाल बाल बच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें