फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण के बाद हत्याः मुख्यमंत्री के आदेश के बाद एसएसपी की कार्रवाई, निलंबित किए थाना प्रभारी

Sun, 13 Sep 2020 03:39 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

मुख्यमंत्री ने दिए थे एनएसए लगाने के निर्देश, थाना प्रभारी को निलंबित करने के आदेश
विज्ञापन
मृतक उपदेश का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एत्मादपुर के गांव धौर्रा में हुए नौ वर्षीय बालक उपदेश की हत्या के मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में तत्कालीन थाना प्रभारी निरीक्षक सलीम खान को एसएसपी बबलू कुमार ने निलंबित कर दिया है। बालक के परिजनों ने सलीम खान पर गंभीर आरोप लगाए थे। 
विज्ञापन


शुरुआती जांच में नाम लेने के बावजूद भी निरीक्षक ने आरोपियों से पूछताछ नहीं की थी। उन्हें कुछ देर बाद ही छोड़ दिया था। इसको लेकर गांव के लोगों में आक्रोश था। मामला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंचा था। इसके बाद निलंबन की कार्रवाई की गई है। इससे पहले पुलिस मामले में आरोपी वाहिद, उसके चचेरे भाई अय्यूब और रिश्तेदार अरमान को गिरफ्तार कर चुकी है।

बता दें कि धौर्रा निवासी रघुनाथ सिंह यादव के बेटे उपदेश उर्फ भुल्ला की मंगलवार को हत्या कर दी गई थी। गुरुवार सुबह उसका शव घर के पास ही बाड़े में भूसे के ढेर में मिला था। पुलिस ने शनिवार सुबह गांव के वाहिद को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया था। उसने फिरौती वसूलने को उपदेश का अपहरण किया था। बालक के शोर मचाने पर हत्या कर दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी बबलू कुमार, आगरा - फोटो : अमर उजाला
पहले दिन तत्कालीन थाना प्रभारी निरीक्षक सलीम खान ने आरोपियों को मामूली पूछताछ के बाद छोड़ दिया था। इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश था। 
वाहिद के साथी अरमान और अयूब थे।


रविवार तड़के पुलिस को सूचना मिली कि अरमान और अयूब बाइक से जा रहे हैं। एत्मादपुर बरहन रोड पर दो अलग अलग स्थानों पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद दोनों ने जुर्म कुबूल लिया है। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि दोनों को रिमांड मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। उनसे पूछताछ में कई जानकारियां मिली हैं।

संबंधित खबरें-
अपहरण के बाद हत्याः मुख्यमंत्री ने दिया उपदेश के हत्यारोपियों पर एनएसए लगाने का आदेश


संबंधित खबरें-  धौर्रा कांड: पड़ोसी ने अगवा कर की थी मासूम की हत्या, मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने से घायल

संबंधित खबर

आगरा: नौ साल के बालक की हत्या से सांप्रदायिक तनाव, लापरवाही पर इंस्पेक्टर लाइन हाजिर



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें