फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चर्च की जमीन पर कब्जा करने पहुंचे सपा नेता के रिश्तेदार

Mon, 14 Sep 2015 01:49 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
एत्मादपुर नगर में हाईवे किनारे बने सीएनआई (चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया) के वर्षों पुराने सेंट जॉन्स चर्च की बेशकीमती जमीन को एक  कद्दावर सपा नेता के ‘रिश्तेदार’ अपनी बताकर 20-25 बंदूकधारियों के साथ कब्जा करने पहुंच गए। उनके दबाव में आकर तहसील प्रशासन की टीम ने पैमाइश तक करा दी। जब विरोध की चिंगारी उठी तो उलटे पांव लौटना पड़ा। बिशप ने प्रशासन को शिकायती पत्र दिया तो अफसरों में हड़कंप गच गया। जिस बैनामे के सहारे जमीन कब्जाने की तैयारी हो रही थी, वह निरस्त किया जा चुका है।
विज्ञापन

उधर, सत्ताधारी नेताओं के दबाव के चलते अफसर तनाव में आ गए हैं। सपा नेता पहले अधिकारियों के पास गए। उन्होंने जमीन के कागजात देखे, लेकिन इनकी कोई जांच पड़ताल नहीं की। यह भी मालूम नहीं किया कि  यह मामला कोर्ट में तो नहीं है। प्रशासन के सूत्रों ने बताया कि अधिकारी दबाव में आकर पैमाइश कराने को राजी हो गए, टीम भेज दी। शुक्रवार को टीम पैमाइश के लिए पहुंच गई।
चर्च में लोगों ने पूछा तो सपा नेता खुद को जमीन का मालिक बताने लगे। नायब तहसीलदार और लेखपाल उनकी हां में हां मिलाकर पैमाइश करने लगे। पादरी ने इसकी जानकारी बिशप को दी। बिशप ने आला अफसरों से बात की। तब किसी अफसर ने टीम फोन करके पैमाइश का काम रुकवाया। सपा नेता यह कहते हुए चले गए कि  कि जमीन पर कब्जा तो करके ही रहेंगे।
विज्ञापन

इसके बाद आगरा डायसिस ट्रस्ट के बिशप दी राइट रैव्ह डॉ. पीपी हाबिल ने अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) को शिकायती पत्र दिया। इसमें कहा है कि गाटा संख्या 35 मौजा सत्ता तहसील एत्मादपुर में पड़ता है। जो आगरा डायसिस ट्रस्ट एसोसिएशन की संपत्ति है। उसके स्वामित्व व प्रबंध में हैं।
फीरोजाबाद निवासी अरुण कुमार जैन ने फर्जी पदाधिकारियों से सांठ-गांठ करके उक्त भूखंड का बैनामा करवा लिया था। चार दिसंबर 2008 को अपना नाम ट्रस्ट की जमीन पर खतौनी में अंकित करवा लिया था। इसकी शिकायत पर इसे तहसीलदार ने दो जनवरी 2010 को निरस्त कर दिया था।
इसके बाद एसडीएम ने अपील को स्वीकार करके फिर से तहसीलदार को सुनवाई के लिए भेज दिया था। चर्च की तरफ से रिवीजन पर अपर आयुक्त आगरा मंडल आगरा के न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया। जो वर्तमान में भी विचाराधीन है। इसमें  28 सितंबर की तारीख लगी है। सूत्रों की मानें तो अरुण कुमार जैन ने मैनपुरी के एक बड़े सपा नेता के रिश्तेदार फीरोजाबाद निवासी व्यक्ति के नाम पावरअटार्नी कर दी है। इसी के सहारे चर्च की जमीन पर अवैध कब्जे की तैयारी की जा रही है।
इस सबंध में एसडीएम पीडी गुप्ता ने बताया कि फीरोजाबाद के कुछ लोग आए थे। गाटा संख्या 35 को अपनी बता रहे थे। जिससे जुडे़ सभी दस्तावेत साथ थे। उन्होंने जमीन की निशानदेही जानकारी करने की बात कही थी। इसलिए नायब तहसीलदार और पुलिस को मौके पर भेजा गया था। बाद में जानकारी मिली की यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बाद कार्रवाई को रोक दिया गया है।
कॉलेज का हो चुका है शिलान्यास
सेंट जॉन्स चर्च के पादरी जेपी मैसी ने बताया कि नवंबर 2013 में इसी जमीन पर सेंट जॉर्जेज कॉलेज की तीसरी यूनिट का निर्माण करने के लिए शिलान्यास हो चुका है। क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शिक्षा मुहैया कराने के लिए कॉलेज बनाने की तैयारी चल रही है।
कौन है सपा नेता
मैनपुरी का सपा नेता प्रदेश के सत्ता शिखर से जुड़े परिवार का बताया गया है। चर्च की जमीन कब्जाने के लिए फीरोजाबाद निवासी उसका मौसा पहुंचा। जिस अरुण कुमार जैन ने जमीन की पॉवर ऑफ अटार्नी की, उसके खिलाफ एत्मादपुर थाना में धोखाधड़ी का केस दर्ज है। इसमें चार्जशीट भी दाखिल हो चुकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें