फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रह्मलाल जी मंदिर में एसओ जैतपुर की हार्टअटैक से मौत

Tue, 26 Jul 2016 02:05 AM IST
ब्रह्मलाल जी मंदिर में एसओ जैतपुर की हार्टअटैक से मौत
विज्ञापन
ब्रह्मलाल जी मंदिर में एसओ जैतपुर की हार्टअटैक से मौत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बटेश्वर के ब्रह्मलाल जी मंदिर में सोमवार की सुबह भीड़ को नियंत्रित करते समय जैतपुर के एसओ अरुण कुमार सिंह गश खाकर गिर पड़े। आननफानन में उन्हें बाह सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।  
विज्ञापन

सुबह लगभग साढे़ आठ बजे बटेश्वर के ब्रह्मलाल जी मंदिर के गेट पर भीड़ का दबाव बढ़ने पर एसओ अरुण कुमार सिंह नियंत्रित कर रहे थे। तभी अचानक वे आरती स्टैंड की ओर गश खाकर गिर पड़े। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें उठाया और इलाज के लिए सीएचसी बाह ले गए। वहां अधीक्षक डॉक्टर धीरेन्द्र कुमार ने हार्टअटैक से उनकी मौत होने की पुष्टि की। घटना की जानकारी होते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। एसपी पूर्वी अखिलेश नारायण सिंह, एसडीएम विनय कुमार सिंह, नायब तहसीलदार डॉ. गजेन्द्र पाल सिंह मौके पर पहुंच गये। उनके घर सूचना दी गई। बाद में शव को आगरा ले जाया गया। इस दौरान सपा के प्रदेश सचिव लल्ला गुर्जर, सौदान सिंह भदौरिया, शिववीर सिंह भदौरिया, संजू तिवारी, राज किशोर प्रधान आदि भी पहुंच गये। 
--------
जुआ और शराब के अड्डे बंद कराए थे
बाह। गोंडा जिले में मोतीगंज थाने के सहेजोर गांव निवासी जगन्नाथ सिंह के घर एक मार्च 1969 को जन्मे अरुण कुमार सिंह ने एक अगस्त 1989 में पुलिस सेवा ज्वाइन की थी। बाह के चित्राहाट थाने में 22 अप्रैल 2015 से 17 जून 2016 तक एसओ रहे। वर्तमान में जैतपुर के एसओ के रूप में तैनात थे। एक महीने में ही जुआ और शराब के अड्डों को बंद कराकर उन्होंने जनता का दिल जीत लिया था।
विज्ञापन

-------
शोक में बंद रहा बाजार 
बाह। एसओ जैतपुर अरुण कुमार सिंह के निधन के शोक में सोमवार को जैतपुर कस्बे का बाजार बंद रहा। कस्बे के लोग सीएचसी बाह पर जमा हो गए। इस दौरान चित्राहाट और जैतपुर में तैनाती के दौरान इंसाफ पाने वाले तमाम लोग एसओ का शव देखकर रो पडे़। हर कोई उनकी कर्तव्यनिष्ठा से जुडे़ प्रसंग सुना रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें