फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर खेल रही मासूम बच्ची को दुकान में खींच लिया और की हैवानियत

Sat, 27 Jan 2018 06:39 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला बाह (आगरा)
विज्ञापन
Rape - फोटो : Demo Photo
विज्ञापन
आगरा के जैतपुर कस्बा के एक मोहल्ले में बुधवार शाम छह साल की मासूम बच्ची के साथ दुराचार किया गया। इसका आरोप लोकतंत्र सेनानी प्रताप भानू (66) पर  लगा है। 
विज्ञापन


पीड़ित पक्ष ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपी फरार है। पुलिस ने उसके भाई को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। उधर वारदात के बाद से बच्ची की तबीयत खराब है। परिवारीजन उसके खून से सने कपड़े लेकर थाना पहुंचे थे।

बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। आरोप है कि प्रताप भानू ने उसे अपनी दुकान में खींच लिया। वहां उसके साथ दुराचार किया। बच्ची रोने लगी तो उसे एक रुपये का सिक्का देकर चुप होने के लिए कहा। बच्ची रोते हुए घर पहुंची। उसने पूरी घटना बताई। 
विज्ञापन

इसके बाद परिवारीजन रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाना पहुंचे। यहां पुलिस ने आनाकानी की। बड़ी जद्दोहद के बाद केस दर्ज हो सका। परिवारीजनों ने बच्ची के खून से सने कपड़े भी पुलिस को दिखाई। वारदात के बाद से बच्ची की तबीयत खराब है।

पुलिस ने परिवारीजनों के बयान दर्ज करने के बाद दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर लिया। बच्ची के कपड़ों को सील कर दिया गया है। इंस्पेक्टर जैतपुर ने बताया कि मासूम के साथ दुष्कर्म की नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 

आरोपी के भाई को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। दूसरी ओर आरोपी पक्ष ने साजिशन फसाने की बात कही  है। जैतपुर कस्बे की एक बस्ती में रहने वाले प्रताप भानु (66) 1977 में आपातकाल के दौरान जेल गया था। उसे लोकतंत्र सेनानी की पेंशन मिलती है।
विज्ञापन

24 घंटे बाद भी नहीं कराया मेडिकल

मासूम के साथ दुष्कर्म की वारदात को 24 घंटे बीत जाने के बाद भी  पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण नहीं कराया। पुलिस की भूमिका पर परिजनों ने सवाल उठाए हैं। 

रिपोर्ट दर्ज करने के लिए भी पुलिस सुबह तक टहलाती रही। बुधवार शाम मासूम के बयान दर्ज करने और तहरीर देने के बाद बच्ची को गुरुवार सुबह भी थाने बुलाया गया। पूछताछ की गई। परिजनों के अड़ने पर रिपोर्ट दर्ज की गई।

मासूम के साथ दुष्कर्म की वारदात के मामले में सुलह के लिए परिवार पर दबाव बनाया। प्रलोभन दिया। धमकी दी कि रिपोर्ट दर्ज कराई तो परिवार को ठिकाने लगा देंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें