फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘चांदी किंग’ पर हमले के खुलासे का दावा

Wed, 25 Nov 2015 02:13 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
चांदी किंग के नाम से मशहूर प्रमुख सराफा कारोबारी धन कुमार जैन उर्फ धन्नू को 22 नवंबर की रात घर के बाहर गोली मारे जाने की वारदात का पुलिस ने मंगलवार शाम 4:30 बजे खुलासे का दावा कर दिया। पुलिस का कहना है कि यह वारदात दहशत फैलाकर चौथ वसूली के लिए अंजाम दी गई थी। जेल में बंद अपराधी बिल्लू वर्मा के भाई मोनू समेत इसमें सात लोग शामिल रहे। इनमें से प्रॉपर्टी डीलर योगेश और उसके कर्मचारी प्रमोद गिरफ्तार किए गए हैं। योगेश से एक बाइक और एक मोबाइल बरामद हुआ है।
विज्ञापन

एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने अपने दफ्तर में प्रेस को बताया कि खंदारी रोड निर्मल अपार्टमेंट निवासी योगेश गौतम को दोपहर 2:30 बजे सफेद रंग की बाइक के साथ एक सूचना पर पकड़ा गया। यह बाइक घटना में इस्तेमाल हुई थी। उसने बताया कि उसका केके नगर शिवकुंज, सिकंदरा निवासी साथी प्रमोद एसएन मेडिकल कालेज में भर्ती है।
उसे धन्नू जैन के सिक्योरिटी गार्ड जितेंद्र द्वारा चलाई गई गोली जांघ में लगी थी।
उसने पूछताछ में बताया कि उसे जेल में बंद बिल्लू वर्मा के भाई मोनू वर्मा और फरार चल रहे अपराधी अजय उर्फ कान्हा ने हमला करने के लिए कहा था। योगेश ने उसे अक्तूबर में व्हाट्स एप पर धन्नू जैन का फोटो पहचान के लिए भेजा था। उसने उसे व्हाट्स पर पिस्टल के फोटो शेयर किए, जो वारदात में इस्तेमाल की गई थी।
विज्ञापन

उसके साथ अजय, मोनू और तीन-चार लोग और थे। योगेश और मोती कटरा निवासी हिस्ट्रीशीटर मोहित जैन ने प्लान बनाया था। पुलिस ने बताया कि योगेश के मोबाइल में बाइक और पिस्टल के फोटो मिले हैं। बकौल एसपी सिटी, बदमाशों का इरादा धन्नू की जान लेना नहीं, सिर्फ डराना था, इसलिए गोली पेट में मारी गई। इसके बाद उनसे करोड़ों की चौथ वसूली की जानी थी।
‘भाई, काम हो गया है’
एसपी सिटी का कहना है कि बिल्लू वही बदमाश है, जिसने 2013 में कई सराफा कारोबारियों पर हमले किए थे। उसके भाई मोनू की साथियों से बातचीत रिकार्ड हो गई है। वह बता रहा है कि भाई काम हो गया है।
अजय और मोनू ने मारी गोली
सीओ कोतवाली मनीषा ने बताया कि एक बाइक पर कान्हा और मोनू थे। दूसरी पर प्रमोद और उसका साथी। सराफ पर गोली अजय और मोनू ने चलाई। बाकी बदमाशों ने भागते हुए फायर किए।
आईजी छुट्टी पर, शहर में अटकलें
आईडी डीसी मिश्रा मंगलवार को एक दिन की छुट्टी पर चले गए। इसका पता चलने पर शहर में तरह तरह की अटकलें लगने लगीं। दरअसल, सोमवार को सारा बवाल उनके दफ्तर पर ही हुआ था। भाजपाइयों ने उन्हें ही निशाने पर ले रखा है। इसी के चलते शहर में अटकलें लगाई जाने लगीं कि उन्हें शासन ने छुट्टी पर भेजा है। लेकिन आला अफसरों ने साफ कर दिया कि ऐसा कुछ नहीं है। उन्होेंने शासन और चुनाव आयोग से पहले ही मंगलवार की छ्टटी मंजूर करा रखी थी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें