फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई-बहन ने दबोचे लुटेरे

Thu, 16 Jul 2015 02:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव जारुआ कटरा के चेतन कुमार और उनकी बहन मधु ने बहादुरी की मिसाल पेश की है। दोनों ने जान की परवाह न करते हुए चेन लूटकर भाग रहे दो बदमाशों का पीछा करके दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से पुलिस को सौंप दिया। उनसे लुटी हुई चेन भी बरामद कर ली।
विज्ञापन


मलपुरा के गांव जारुआ कटरा निवासी चेतन कुमार की कुछ माह पहले ही शादी हुई है। वह पत्नी प्रीति और चचेरी बहन मधु के साथ शमसाबाद में रिश्तेदारी में गए थे। शाम तकरीबन साढ़े पांच बजे तीनों लोग बाइक से गांव लौट रहे थे।
रोहता नहर में बझेरा गांव के पास पहुंचने पर पीछे चल रहे पल्सर सवार दो बदमाशों ने प्रीति के गले पर झपट्टा मारकर चेन तोड़ ली। बाइक असंतुलित होने पर प्रीति जमीन पर गिर पड़ी। बदमाश रोहता नहर पर ही भागने लगे। इस पर चेतन और मधु ने प्रीति को मौके पर छोड़कर उनका बाइक से पीछा करना शुरू कर दिया। बदमाशों के पास हथियार भी थे लेकिन दोनों ने इसकी परवाह नहीं की। एक बदमाश ने पीछे मुड़कर देखा तो दोनों पीछा करते दिखाई दिए। इस पर उन्होंने बाइक और तेज कर दी। यह देख चेतन ने भी रफ्तार बढ़ा दी। उसी समय सामने से ट्रक आ गया, जो बदमाशों के बाइक के ठीक सामने था। यह देख उनके हाथ पांव फूल गए और उनकी बाइक स्लिप हो गई।
विज्ञापन


पीछे आ रहे चेतन और मधुु ने दोनों बदमाशों को दबोच लिया। उन्हें कोई मौका दिए बगैर शोर मचा दिए। आस पास से लोग आ गए। इसके बाद बदमाशों की जमकर पिटाई की गई और फिर पुलिस को सूचना दी गई।  पुलिस ने दोनों बदमाशों को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम दिगनेर, ताजगंज के विष्णु और जितेंद्र बताए। पुलिस ने उनके पास से लूटी गई चेन बरामद कर ली। लुटेरों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें